International Women's Day 2019: तलाक के बाद भी नहीं टूटी ये अभिनेत्रियां, देखें तस्वीरें

इन सबके अलावा सैफ अली ख़ान की एक्स वाइफ अमृता सिंह हो या आमिर ख़ान की एक्स वाइफ रीना दत्ता बॉलीवुड में ऐसी कई मिसालें है जो डिवोर्स के बाद भी सार्वजनिक जीवन में एक्टिव और सफल साबित हुई हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 09:45 AM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 02:41 PM (IST)
International Women's Day 2019: तलाक के बाद भी नहीं टूटी ये अभिनेत्रियां, देखें तस्वीरें
International Women's Day 2019: तलाक के बाद भी नहीं टूटी ये अभिनेत्रियां, देखें तस्वीरें

मुंबई। आज International Women's Day 2019 है। यानी नारी शक्ति को सेलिब्रेट करने का दिन। अब अपने दम पर अपना वजूद बना चुकीं हैं महिलाएं! बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा Malaika Arora समेत ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो डिवोर्स के बाद ज्यादा सक्रिय हो गयी हैं और लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। ये अभिनेत्रियां डिवोर्स के बाद टूटी नहीं बल्कि मजबूती से ज़िंदगी को सजाती, संवारती आगे बढ़ रही हैं।

कहते हैं जो जीना चाहते हैं वो जीना जानते हैं। डिवोर्स के बाद जब कई लड़कियां या महिलाएं टूट जाती हैं तो कुछ ऐसी भी हैं जो पूरे मन से नयी ज़िंदगी को रचने और बनाने में लग जाती हैं। उन्हें देखकर दूसरी अन्य महिलाएं इंस्पायर होती हैं और कहीं न कहीं ये उन सबकी ज़िंदगी को भी रौशन कर जाती हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ ख़ान Arbaaz Khan का रिश्ता लगभग 19 साल रहा उसके बाद दो साल पहले ही दोनों ने आपसी सहमति से डिवोर्स ले लिया है। आज मलाइका काफी खुश हैं। अपने फिटनेस से लेकर हर वो काम पर ध्यान देती हैं जो उन्हें ख़ुशी देता है। इन दिनों मलाइका अर्जुन कपूर Arjun Kapoor के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। अरबाज़-मलाइका के बेटे आरहान भी कई बार मलाइका-अर्जुन के साथ देखे जा चुके हैं।

मलाइका के अलावा करिश्मा कपूर Karisma Kapoor भी एक ऐसा ही नाम है। एक समय था, जब बॉलीवुड पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर का राज था। 2003 में अपनी शादी के बाद करिश्मा ने खुद को पारिवारिक जीवन में व्यस्त कर फ़िल्मों से अलग हो गयीं। करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। दो बच्चों के बाद भी संजय और करिश्मा में ज्यादा नहीं बनीं और वे एक-दूसरे से अलग हो गए। तलाक के बाद भी करिश्मा ने अपने चेहरे पर शिकन नहीं पड़ने दिया। वो लगातार एक्टिव नज़र आती रही हैं! कुछ टीवी विज्ञापन में भी वो लगातार दिख रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के तमाम पार्टियों से लेकर अवॉर्ड समारोह में भी वो छाई रहती हैं।

तीसरा नाम अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा Konkona Sen Sharma का है। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी की शादी साल 2010 में हुई थी और 5 साल बाद ही इस जोड़ी ने डिवोर्स ले लिया। कोंकणा एक बच्चे की मां भी बनीं। लेकिन, दिवोर्से के बाद भी वो अकीरा और लिपस्टिक अंडर माय बुरखा जैसी फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं। अभी भी उनके हाथ में आधा दर्जन फ़िल्में हैं और वो लगातार कम कर रही हैं।

महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट Pooja Bhatt भी शादी के 11 साल बाद मनीषा मखीजा से अलग हो चुकी हैं। उसके बाद भी पूजा ने बहुत ही अच्छे तरह से खुद को संभाला। पापा महेश भट्ट और बहन आलिया भट्ट के साथ वो अक्सर ख़बरों में बनी रहती हैं। पूजा को घूमने के बहुत शौक है और उनके सोशल मीडिया प्लेटफोर्म को देखकर समझा जा सकता है कि वो कितना घूमती हैं। साथ ही ख़बर है कि वो सड़क फ़िल्म के रीमेक पर भी पापा के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

अब बात Aditi Rao Haydari अदिति राव हैदरी की। 2009 में ये ख़बर आई कि अदिति ने टीवी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की है। लेकिन, साल 2012 तक अदिति इस शादी से इंकार करती रही। साल 2013 में एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था कि अब उनका डिवोर्स हो चुका है। बहरहाल, अदिति भी उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनका डिवोर्स के बाद भी जलवा कायम है।

यह भी पढ़ें: इन 5 अभिनेत्रियों पर जब कम उम्र में ही टूटा मौत का कहर, 1 से शाह रुख़ ख़ान का भी है ख़ास रिश्ता

इन सबके अलावा सैफ अली ख़ान की एक्स वाइफ अमृता सिंह हो या आमिर ख़ान की एक्स वाइफ रीना दत्ता हों, बॉलीवुड में ऐसी कई मिसालें है जिन्होंने डिवोर्स के बाद भी सार्वजनिक जीवन में एक्टिव और सफल साबित हुई हैं।

chat bot
आपका साथी