Malaika Arora से जब अर्जुन कपूर को लेकर पूछा गया ये सवाल, जानें क्यों शर्म से हुईं लाल

Malaika Arora को ऐसे पुरुष नहीं पसंद है जो गपशप करते है। जब मिलिंद सोमन ने मलाइका अरोड़ा से किसी ऐसे शख्स का नाम बताने को कहा जो उन्हें अच्छे से जानता हैl इसपर उन्होंने कहा मैं अर्जुन कपूर का नाम लूंगी। वह मुझे जानता हैl वह मुझे समझता है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 04:35 PM (IST)
Malaika Arora से जब अर्जुन कपूर को लेकर पूछा गया ये सवाल, जानें क्यों शर्म से हुईं लाल
Malaika Arora ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे गए अंतिम टेक्स्ट मैसेज का भी खुलासा किया।

नई दिल्ली, जेएनएनl अर्जुन कपूर को भेजे गए अपने अंतिम मैसेज का खुलासा करते समय मलाइका अरोड़ा शरमा गईंl इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें 'बहुत चिकने' पुरुष पसंद नहीं हैंl मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सुपरमॉडल ऑफ द ईयर के एपिसोड में अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे गए आखिरी टेक्स्ट मैसेज को पढ़कर सुनाया। मलाइका ने यह भी कहा कि अर्जुन उन्हें अच्छे से जानते है। मलाइका अरोड़ा ने सुपरमॉडल ऑफ द ईयर पर अर्जुन कपूर के बारे में बात की है।

सुपरमॉडल ऑफ द ईयर के हालिया एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने अपने साथी जज मिलिंद सोमन के साथ खुलकर बात की है। दोनों ने क्रश, टर्न-ऑन और टर्न-ऑफ पर चर्चा की और मलाइका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे गए अंतिम टेक्स्ट मैसेज का भी खुलासा किया। पसंदीदा मॉडल के बारे में पूछे जाने पर मलाइका ने कहा, 'मुझे डेनियल क्रेग पर क्रश है क्योंकि मैं जानती हूं कि हमारी जोड़ी खूब जमेगी। मेरी महिला क्रश बेला हदीद है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikesh Gurav (@nikeshgurav07)

मिलिंद ने मलाइका से आगे पूछा, 'क्या आप बेवफाई की अनुमति देती है? और वह व्यक्ति कौन होगा?' मलाइका ने इसपर जवाब दिया, 'डैनी बॉय। क्या आपने उन्हें समुद्र से बाहर आते समय छोटे-छोटे शॉर्ट्स में देखा है? उफ्फ।' "मैं एक ऐसे व्यक्ति को पसंद करती हूं जो थोड़ा मोटा हो। मुझे वह पसंद है। बहुत चिकने या क्लीन शेव मुझे पसंद नहीं आते। मुझे कोई ऐसा व्यक्ति पसंद है जो वास्तव में अच्छी तरह से किस कर सकता हैl'

 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood News (@btownnews24)

मलाइका को ऐसे पुरुष नहीं पसंद है जो गपशप करते है। जब मिलिंद ने मलाइका से किसी ऐसे शख्स का नाम बताने को कहा जो उन्हें अच्छे से जानता हैl इसपर उन्होंने कहा, 'मैं अर्जुन का नाम लूंगी। वह मुझे जानता हैl वह मुझे समझता है, वह मुझे परेशान करता है।' इस अवसर पर मलाइका तब शरमा गई जब उनसे अर्जुन को भेजे गए आखिरी टेक्स्ट मैसेज का खुलासा करने के लिए कहा गयाl, यह 'आई लव यू' थाl अर्जुन और मलाइका पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक कर दिया। 

chat bot
आपका साथी