अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर लौटीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देख लोग बोले ‘मां-बेटा छुट्टियां मनाकर लौटे हैं’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा अपने रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपना ज्यादातर समय साथ ही बिताते हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:19 PM (IST)
अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर लौटीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो देख लोग बोले ‘मां-बेटा छुट्टियां मनाकर लौटे हैं’
Photo credit - Viral Bhayani Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा अपने रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपना ज्यादातर समय साथ ही बिताते हैं। हाल ही में यह स्टार कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचा था। दोनों की वेकेशन की फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं जिनमें मलाइका काफी हॉट भी लग रही थीं। वहीं दोनों अब वेकेशन एंजॉय कर के वापस आ गए हैं।

रविवार शाम मुंबई एयरोपोर्ट से बाहर निकलते हुए मलाइका-अर्जुन का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और साथ में बाहर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मलाइका थोड़ी आगे-आगे चल रही हैं तो वहीं अर्जुन उनके पीछे चल रहे हैं। दोनों को साथ में देख ट्रोलर्स एक बार फिर उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं। कोई मलाइका कि फटी जींस पर कमेंट कर रहा है तो कोई दोनों की जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी बता रहा है। वैसे मलाइका और अर्जुन का ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है, दोनों अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते ही हैं। देखें वीडियो।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

अर्जुन ने मालदीव से शेयर किया वीडियो :

मालदीव वेकेशन के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन और मलाइका दोनों ही स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों स्विमिंग पूल में पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को हरा भी देती हैं। अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से भी कठिन टास्कमास्टर हो। मैं अपने हॉलीडे पर भी वर्कआउट कर रहा हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

chat bot
आपका साथी