पाकिस्तानी कलाकारों ने की अपने हक की मांग, मुहिम चलाकर मांग रहे रॉयल्टी

बात करें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तो इस पर सबसे गहरा असर पड़ता दिख रहा है। ना केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी। ऐसे में पाकिस्तानी कलाकारों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई है। पाकिस्तानी कलाकारों की इस मुहिम का हिस्सा माहिरा खान से लेकर मंशा पाशा तक हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:39 PM (IST)
पाकिस्तानी कलाकारों ने की अपने हक की मांग, मुहिम चलाकर मांग रहे रॉयल्टी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में इन दिनों कोरोना महामारी ने आतंक मचा रखा है। इस महामारी से ना केवल लोगों की सेहत और जान पर बन आई है बल्कि काम पर भी खासा असर पड़ रहा है। बात करें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तो इस इंडस्ट्री पर सबसे गहरा असर पड़ता दिख रहा है। ना केवल भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी। ऐसे में पाकिस्तानी कलाकारों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई है।

पाकिस्तानी कलाकारों की इस मुहिम का हिस्सा माहिरा कान से लेकर मंशा पाशा तक हैं। तमाम बड़े- बड़े सेलेब्स भी इस मुहिम से जुड़े हुए हैं और अपनी रॉयल्टी की मांग कर रहे हैं। सारे सेल्बस अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर काले रंग के बैकग्राउंड पर #giveroyaltiestoartists लिखकर शेयर कर रहे हैं। सभी सेलेब्स इस मुहिम एक जैसा ही पोस्ट शेयर कर आपस की यूनिटी दिखा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

इस कैम्पेन की शुरुआत उस समय हुई जब एक्ट्रेस नाइला जाफरी ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट के लिए उनके टीवी सीरियल के रिपीट टेलीकास्ट से बनने वाले पैसों की मांग की। इसके बाद लगातार सबी सेलेब्स ने इसकी मा करना शुरू कर दिया। इन सेलेब्स में माहिरा खान, यासिर हुसैन, मंशा पाशा, जारा नूर अब्बास, अर्मीना खान, कुबरा खान, असद सिद्दीकी के साथ ही और भी कई सितारे शामिल हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asad Siddiqui (@asadsidofficial)

जारा नूर अब्बास इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हर इंडस्ट्री में नियम होते हैं। कानून होते हैं। हमारी में भी इन्हें सेट करने का समय आ गया। उनपर ध्यान देने का समय आ गया है जो अपनी जान पर खेलकर आपको एंटरटेन करने का काम करते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zara Noor Abbas Siddiqui (@zaranoorabbas.official)

तो वहीं मंशा पाशा ने लिखा, 'समय आ गया है हमारे ये करने का। #giveroyaltiestoartists.' असद सिद्दीकी ने लिखा, 'मुश्किल समय में एकता ही ताकत होती है। हम हाथ में हाथ डाले, साथ खड़े हैं।' माहिरा खान ने लिखा, 'समय आ गया है।'

पाकिस्तानी कलाकारों के आवाज बुलंद करने पर इनके कई फैंस ने इनका समर्थन किया। तो वहीं कई ऐसे भी थे जिन्होंने इनको ट्रोल भी किया। हालांकि ये कहना भी मुश्किल है कि इन कलाकारों की मांग जायज है या नहीं। लेकिन देखते हैं कि ये मुहिम रंग लाती है ठंडे बस्ते में चली जाती है।

अनिल कपूर ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

chat bot
आपका साथी