आलिया और पूजा भट्ट ने इस अंदाज़ में मनाया पापा महेश भट्ट का बर्थडे, देखें तस्वीरें

कई बार विवादों से भी उनका नाता रहा है लेकिन, तमाम बातों के बावजूद दुनिया भर में उनके लाखों चाहने वाले हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:26 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:52 AM (IST)
आलिया और पूजा भट्ट ने इस अंदाज़ में मनाया पापा महेश भट्ट का बर्थडे, देखें तस्वीरें
आलिया और पूजा भट्ट ने इस अंदाज़ में मनाया पापा महेश भट्ट का बर्थडे, देखें तस्वीरें

मुंबई। गुरुवार को बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट का जन्मदिन था। इस साल महेश भट्ट अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन सबके बीच आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने पापा का जन्मदिन उन्हीं के अंदाज़ में मनाने की कोशिश की, जो आप नीचे की तस्वीरों में देख सकते हैं! 

महेश भट्ट ने अपने करियर में बॉलीवुड को कई बेहतरीन फ़िल्में और कलाकार दी हैं। इन दिनों वो संजय दत्त और आलिया भट्ट के साथ ‘सड़क 2’ बनाने के लिए चर्चा में हैं! करियर की बात करें तो 26 साल की उम्र में भट्ट ने निर्देशक के तौर पर फ़िल्म 'मंजिलें और भी हैं' से अपना डेब्‍यू किया। इसके बाद 1979 में आई 'लहू के दो रंग' जिसमें शबाना आजमी और विनोद खन्‍ना मुख्‍य भूमिका में थे, इसने 1980 के फिल्‍मफेयर अवार्ड्स में दो पुरस्‍क‍ार जीते। साल 1984 में आई उनकी फ़िल्म 'सारांश' को भी लोगों ने काफी पसंद किया और अनुपम खेर के जीवन की भी यह अहम फ़िल्मों में से है। उनके बर्थडे की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं बेटी पूजा भट्ट पापा के लिए केक लेकर आई हैं और महेश भट्ट काफी खुश नज़र आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: भट्ट साहब सूरज की तरह फैला रहे हैं उजाला - पूजा भट्ट

क्या आप जानते हैं कि कुछ फ़िल्मों में महेश भट्ट ने अपनी ही ज़िंदगी को बड़े पर्दे पर कहानी के रूप में दिखाया है। महेश भट्ट की पहली बड़ी हिट फ़िल्म थी 'अर्थ' । इसके बाद उनकी 'जानम' और 'नाम' को भी काफी पसंद किया गया। ऐसा कहा जाता है कि इन फ़िल्मों में उन्‍होंने अपने व्‍यक्तिगत जीवन को पर्दे पर उतारने की कोशिश की। फ़िल्म ‘आशिकी’ की बात करें तो यह फ़िल्म महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट (मूल नाम लॉरेन ब्राइट) की कहानी पर आधारित मानी जाती है। भट्ट कैंप की फ़िल्म ‘वो लम्हें’ महेश भट्ट और परवीन बॉबी की प्रेम कहानी मानी जाती है! महेश भट्ट लगातार अपने जीवन के अनुभवों को फ़िल्मों में उतारने की कोशिश करते रहे हैं। बहरहाल, बर्थडे के मौके पर उनका पूरा परिवार साथ नज़र आया! 

महेश भट्ट के पिता का नाम नानाभाई भट्ट और मां का नाम शिरीन मोहम्‍मद अली है। उनके भाई मुकेश भट्ट भी भारतीय फ़िल्म निर्माता हैं। आपको बता दें कि महेश भट्ट ने स्‍कूली पढ़ाई डॉन बोस्‍को हाई स्‍कूल, माटुंगा से की है। स्‍कूल के दौरान ही उन्‍होंने पैसा कमाने के लिए समर जॉब्‍स शुरू कर दिया था। उन्होंने कई विज्ञापन भी बनाए। महेश भट्ट की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी किरन भट्ट से उन्हें बेटी पूजा भट्ट और बेटा राहुल भट्ट हुआ। बाद में उनकी लाइफ में एंट्र‍ी मारी सोनी राजदान ने। महेश ने सोनी राजदान से शादी कर ली। सोनी से ही महेश को दो बेटियां शाहीन भटृ और आलिया भट्ट हुईं। पापा के जन्मदिन पर आलिया हाथ में कैमरा लिए कुछ इस अंदाज़ में दिखीं! इससे पहले आलिया ने सोशल मीडिया पर पिता को समर्पित एक इमोशनल लेटर भी लिखा था।

अपने जन्मदिन पर महेश भट्ट बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आये, उनके कपड़ों से आप उनका यह अंदाज़ समझ सकते हैं! आलिया ने कैमरे से उनकी तस्वीर भी खींची जो तुरंत प्रिंट भी हो गयीं जो आप पूजा भट्ट के हाथों में देख सकते हैं! 

यह भी पढ़ें: इस खूबसूरत एक्ट्रेस को आज पहचान भी नहीं पाएंगे आप, मां ही नहीं बेटी भी रही टॉप की एक्ट्रेस

बता दें कि महेश भट्ट खुल कर अपनी बात कहने के लिए भी जाने जाते हैं। कई बार विवादों से भी उनका नाता रहा है लेकिन, तमाम बातों के बावजूद दुनिया भर में उनके लाखों चाहने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी