माधुरी दीक्षित ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फैंस का किया धन्यवाद, बोलीं- 'मैं आशा करती हूं...'

माधुरी को उनके दोस्तों और परिवार ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं। लेकिन कोरोना काल के चलते माधुरी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर पाईं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:49 PM (IST)
माधुरी दीक्षित ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फैंस का किया धन्यवाद, बोलीं- 'मैं आशा करती हूं...'
माधुरी दीक्षित की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड की धक- धक गर्ल यानी कि माधुरी दीक्षित ने बीते दिन अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर माधुरी को उनके दोस्तों और परिवार ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं। लेकिन कोरोना काल के चलते माधुरी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर पाईं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया है।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में माधुरी ने अपने जन्मदिन के बाद एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। माधुरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कह रही हैं, 'नमस्कार मैं आशा करती हूं कि आप सभी सेफ एवं स्वस्थ हैं। मैं आप सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं जन्मदिन की शुभकामनाएं मुझे भेजने के लिए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

वीडियो में आगे माधुरी ने अपने फैंस से घर पर रहने की अपील भी की है। वीडियो में आगे माधुरी कहती हैं, 'आपका प्यार और शुभकामनाएं मुझे रोज बहुत स्पेशल फील करवाती हैं। मैं जानती हूं कि अभी हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वो बहुत ही कठिन है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि अपने प्रियजनों से जुड़े रहें, सुरक्षित रहिए, मास्क पहनिए, वैक्सीन लगवाइये और सारी कोविड गाइडलाइंस का पालन कीजिए। हमें साथ रहने की आवश्यकता है और मजबूती के साथ इससे लड़ना होगा। बहुत- बहुत धन्यवाद।'

माधुरी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट कर वीडियो में माधुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बात करें माधुरी के वर्कफ्रंट की तो माधुरी दीक्षित पिछली बार फिल्म कलंक पर नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू और संजय दत्त भी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। माधुरी दीक्षित फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। माधुरी दीक्षित इन दिनों एक रियलिटी 'डांस दीवाने 3' शो को जज कर रही हैं।

करिश्मा कपूर ने फैंस से की अपील, वैक्सीन लगवाने के बाद भी रहें सतर्क

chat bot
आपका साथी