Madhuri Dixit Covid-19 की दूसरी लहर से हुई दुखी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं इससे दुखी होकर माधुरी दीक्षित ने कोरोना महामारी से दिन-रात लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की भी सराहना की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:49 AM (IST)
Madhuri Dixit Covid-19 की दूसरी लहर से हुई दुखी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
Madhuri Dixit sad to see Covid-19 pandemic is spreading again and taking over lives. photo source @madhuridixitnene instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर से दुखी नजर आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने कोरोना महामारी से जमकर लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की भी सराहना की है।

माधुरी दीक्षित ने ट्विटर पर लिखा है, 'यह बहुत दुख की बात है कि कोरोना महामारी एक बार फिर हमारे जीवन पर प्रभाव डाल रही है। हम एक दूसरे के समर्थन से ही इस महामारी से उबर सकते हैं। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि नियमों का पालन करिए और अपने घरवालों का ध्यान रखिए। मैं कोरोना योद्धाओं को नमन करती हूं कि वह हमारी निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।'

माधुरी दीक्षित ने यह बातें तब कही है जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा दिए हैं। ताकि कोरोनावायरस की दूसरी लहर को कम किया जा सके। शनिवार को महाराष्ट्र से कोरोना के 67 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

वहीं महामारी से मरने वालों का आंकड़ा भी एक दिन में 400 को पार कर गया है। कोरोना महामारी के चलते बॉलीवुड के कई कलाकार भी इससे पीड़ित हुए हैं। कुछ अपना इलाज करा कर स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुछ का इलाज चल रहा है। माधुरी दीक्षित फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसके अलावा वह अपने प्रशंसकों से भी बात करती है। माधुरी दीक्षित इन दिनों रियलिटी शो जज कर रही है। माधुरी दीक्षित अपने डांस के लिए लोकप्रिय थी। उन्होंने कई फिल्मों में शानदार डांस किया है। आज भी उनके गाने लोगों के पसंदीदा है।

chat bot
आपका साथी