Madhuri Dixit को घर पर दोनों बच्चे उन्हें नहीं मानते स्टार, जानें कई और दिलचस्प बातें

माधुरी स्टार हैं लेकिन उनके दोनों बच्चे उन्हें घर पर स्टार नहीं समझते हैं। वह अपनी मां को सिर्फ अपनी मां ही समझते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 06:28 PM (IST)
Madhuri Dixit को घर पर दोनों बच्चे उन्हें नहीं मानते स्टार, जानें कई और दिलचस्प बातें
Madhuri Dixit को घर पर दोनों बच्चे उन्हें नहीं मानते स्टार, जानें कई और दिलचस्प बातें

नई दिल्ली, जेएनएन। बाहरी दुनिया सुपरस्टार के लिए भले ही पागल हो, लेकिन जब बात होती है अपने घर की तो वहां कोई सुपरस्टार नहीं होता है। वह घर का एक व्यक्ति ही होता है। ऐसा ही कुछ माधुरी दीक्षित के साथ भी है। माधुरी स्टार हैं, लेकिन उनके दोनों बच्चे उन्हें घर पर स्टार नहीं समझते हैं। वह अपनी मां को सिर्फ अपनी मां ही समझते हैं। उनके लिए घर पर वह कोई सुपरस्टार नहीं है। 

माधुरी ने एक लाइव के दौरान बताया कि उनके बच्चों के लिए वह घर पर उनकी मां हैं। वह कहती हैं कि जब कोरोना वॉरियर्स के लिए वह 'आई फॉर इंडिया' में परफॉर्म करने वाली थीं, तब वह काफी नर्वस थीं, उनके बड़े बेटे अरिन ने उनसे कहा, आप इतनी चिंता क्यों कर रही हैं, सब ठीक होगा। दरअसल, अरिन ने उस शो में पियानो बजाया था, जबकि माधुरी ने गाना गाया था।

 

View this post on Instagram

The Sri Lankan cooking class we took last year has definitely come in handy during this lockdown 😋 🍴 Which cuisine do you guys enjoy the most? #ExperiencesOverThings⚡

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on Aug 19, 2020 at 4:23am PDT

खास बात यह है कि अरिन की उम्र में ही माधुरी ने फिल्मों में कदम रखा था। वह कहती हैं कि अरिन की दुनिया के सामने वह पहली परफॉर्मेंस थी। माधुरी जल्द ही डिजिटल पर डेब्यू करने वाली हैं। वह करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के तले बनने वाली वेब सीरीज में काम कर रही हैं। उन्हें डिजिटल पर काम करना पसंद आ रहा है। इसके अलावा वह रियलिटी शो डांस दीवाने के नए सीजन में बतौर जज दिखेंगी। उसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है। 

आपको बता दें कि माधुरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अबतक के करियर में वह कई तहर के रोल को निभा चुकी हैं। माधुरी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। साथ ही माधुरी अपने दोनों बेटों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं। 

chat bot
आपका साथी