'नेशनल क्रश' कहे जाने पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं रोहित सराफ, बोले- 'बहुत अजीब लगता है'

अभिषेक बच्चन फातिमा सना शेख पंकज त्रिपाठी राजकुमार राव स्टारर लूडो रिलीज हुई थी। लूडो की रिली के बाद से अभिनेता रोहित सराफ का नाम कार्फी चर्चा में आ गया है। लूडो और मिसमैच्ड की रिलीज के बाद अभिनेता रोहित सराफ लड़कियों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:12 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:19 AM (IST)
'नेशनल क्रश' कहे जाने पर शर्मिंदगी महसूस करते हैं रोहित सराफ, बोले- 'बहुत अजीब लगता है'
लूडो फेम रोहित सराफ, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज की धूम मची हुई है। सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से लोगों का रुझान ओटीटी की तरफ बढ़ गया है। ऐसे में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के अभिनेता भी अपना परचम लहराने में लगे हुए हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव स्टारर 'लूडो' रिलीज हुई थी। लूडो की रिली के बाद से अभिनेता रोहित सराफ का नाम कार्फी चर्चा में आ गया है।

'लूडो' और 'मिसमैच्ड' की रिलीज के बाद अभिनेता रोहित सराफ लड़कियों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। रोहित सराफ को नेशनल क्रश कहा जाने लगा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित सराफ ने इस बारे में बताया है। रोहित सराफ ने बताया है कि उन्हें कैसा लगता है जब लोग उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Suresh Saraf (@rohitsaraf)

हाल ही में जूम से बात करते हुए रोहित सराफ ने इस बारे में बात की है। रोहित ने बताया कि, 'यह बहुत प्यारा लगता है जब मैंने सुना है कि लोग मुझे ये (नेशनल क्रश) कहते हैं। मुझे यह भी लगता है कि जब आप राष्ट्रीय कहलाते हैं तो यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है क्योंकि आप मूल रूप से पूरे देश की बात कर रहे हैं। पहले की बात की जाए तो ये हां या ओके की तरह था- यह सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड है और कुछ समय में ही फीका हो जाएगा।'

आगे रोहित कहते हैं, 'लेकिन फिर मैं जो भी इंटरव्यू देता हूं तो हर पत्रकार यही सवाल करता है। जैसा कि आपने किया जब आपको नेशनल क्रश कहा जाता है, तब मुझे एहसास हुआ कि ये इतना गंभीर है।' रोहित ने कहा कि जब उन्हें कोई सामने से नेशनल क्रश कहता है तो उन्हें ये काफी अजीब और शर्मिंदा करने वाला लगता है।

'नामकरण' फेम विराफ पटेल ने रचाई अनोखी शादी, सगाई की अंगूठी की जगह पहनाया 'रबर बैंड'

chat bot
आपका साथी