Lebanon Blast: बेरूत में हुए धमाके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ज़ाहिर किया दुख, लिखा- '2020 बदतर होता जा रहा है'

मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके का वीडियो जिसने भी दिखे उसका दिल दहल गया। इस धमाके में 73 से अधिक लोग मारे गए हैं। Photo- Priyanka/Farhan Insta

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:18 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:21 PM (IST)
Lebanon Blast: बेरूत में हुए धमाके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ज़ाहिर किया दुख, लिखा- '2020 बदतर होता जा रहा है'
Lebanon Blast: बेरूत में हुए धमाके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ज़ाहिर किया दुख, लिखा- '2020 बदतर होता जा रहा है'

नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके का वीडियो जिसने भी दिखे उसका दिल दहल गया। इस धमाके में 73 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि 4 जार के करीब लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने दी है। माना जा रहा है की मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाके के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफ वायरल हो रहा है। लोग वीडियो के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे है। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी धमाके पर शोक व्यक्त किया है। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख़्तर, स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बेरूत धमाके को लेकर अपना दुख ज़ाहिर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘ये भयानक है... बहुत खतरनाक... इस हादसे के हर पीड़ित को मेरा प्यार और प्राथनाएं।

This is awful. Absolutely devastating. Sending all my love and prayers to everyone affected by this tragedy. #Beirut 🙏🏽 https://t.co/xNVA3KLWRC" rel="nofollow

— PRIYANKA (@priyankachopra) August 4, 2020

स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘भयानक और दिल दहलाने वाला। सोच भी नहीं सकती कि सोच बेरूत की सड़कों पर कितना दर्द और तबाही मची होगी’।

Horrifying and heart-wrenching! Cannot imagine what devastation and pain there must be on the streets of #Beirut Ravaged one too many times! 😞😞😞😞🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽 https://t.co/WJCBuonPyh" rel="nofollow— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 4, 2020

भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘इस वीडियो को देखकर मेरी रीढ़ की हड्डी तक कांप गई। बहुत विनाशकारी। हमारी संवेदनाएं बेरूत के लोगों के साथ हैं। हम आपके लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं। कल्पना भी नहीं कर सकते कि 2020 और कितना बदतर हो रहा है’।

This sent a shiver down my spine. So devastating.Our condolences are with the people of #Beirut.We are praying for you 🙏

2020 can’t imagine it getting any worse. https://t.co/hO8g5NYAXZ" rel="nofollow— bhumi pednekar (@bhumipednekar) August 5, 2020

फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब आपका दिमाग उस बात पर भरोसा न करना चाहे जो आपकी आंखों ने देखा। बेरूत और वहां के लोग मेरी सोच में हैं’।

When your mind does not want to believe what your eyes have just seen. #Beirut and it’s people in my thoughts .. 💔— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 4, 2020

What just happened in Lebanon???????????— Mouni Roy (@Roymouni) August 4, 2020

आपको बता दें कि जहां पर विस्फोट हुआ है, वह बंदरगाह के नजदीक का इलाका है और वहां पर कंपनियों के गोदाम हैं। सूत्रों ने किसी केमिकल के गोदाम में विस्फोट होने की भी आशंका जताई है। जांच कार्य शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी