Box Office: 'गली बॉय' की कमाई 80 फ़ीसदी उछली, अब हो गये इतने करोड़

इस शुक्रवार को कॉमेडी फ़िल्म टोटल धमाल के रिलीज़ होने से दूसरे हफ़्ते में गली बॉय को चुनौती मिलने की सम्भावना है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 01:10 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 05:37 PM (IST)
Box Office: 'गली बॉय' की कमाई 80 फ़ीसदी उछली, अब हो गये इतने करोड़
Box Office: 'गली बॉय' की कमाई 80 फ़ीसदी उछली, अब हो गये इतने करोड़

मुंबई। पहले हफ़्ते में 100 करोड़ जमा कर चुकी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फ़िल्म गली बॉय दूसरे वीकेंड में भी अच्छी चल रही है। फ़िल्म रिलीज़ के 10 दिनों में 111 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। 

14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई गली बॉय ने 22 फरवरी को पहला हफ़्ता पूरा किया। गुरुवार के दिन रिलीज़ होने की वजह से फ़िल्म को कारोबार करने के लिए पहले हफ़्ते में आठ दिन मिले। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार महानगरों के मल्टीप्लेक्सेज़ में फ़िल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जबकि छोटे शहरों में कम पसंद की जा रही है। बहरहाल, गली बॉय ने एक हफ़्ते में 100.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ़्ते में गली बॉय के कलेक्शंस इस प्रकार रहे- 

14 फरवरी- 19.40 करोड़ (गुरुवार- वैलेंटाइन डे)

15 फरवरी- 13.10 करोड़ (पहला शुक्रवार)

16 फरवरी- 18.65 करोड़

17 फरवरी- 21.30 करोड़

ओपनिंग वीकेंड- 72.45 करोड़

18 फरवरी- 8.65 करोड़ (सोमवार)

19 फरवरी- 8.05 करोड़

20 फरवरी- 6.05 करोड़

21 फरवरी- 5.10 करोड़

ओपनिंग वीक- 100.30 करोड़

22 फरवरी को गली बॉय का दूसरा हफ़्ता शुरू हो गया। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 3.90 करोड़ का कलेक्शन किया, मगर शनिवार को कलेक्शंस ने 80 फ़ीसदी से अधिक उछाल लेते हुए 7.05 करोड़ इकट्ठा कर लिये। अब 10 दिनों में गली बॉय का कुल नेट कलेक्शन 111.25 करोड़ हो चुका है। इस शुक्रवार को कॉमेडी फ़िल्म टोटल धमाल के रिलीज़ होने से दूसरे हफ़्ते में गली बॉय को चुनौती मिलने की सम्भावना है। 

गली बॉय, रैपर डिवाइन की ज़िंदगी से प्रेरित फ़िल्म है, जिसमें रणवीर ने रैपर का रोल निभाया है, जबकि आलिया भट्ट मेडिकल स्टूडेंट के रोल में हैं। फ़िल्म में रणवीर ने ख़ुद रैप भी किया है। रणवीर के मेंटोर के रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी के काम की काफ़ी तारीफ़ हो रही है।

100 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह का प्रदर्शन

गली बॉय, 100 करोड़ क्लब में रणवीर की पांचवीं फ़िल्म है। हालांकि इस बार रणवीर को 100 करोड़ तक पहुंचने में आठ दिन लगे हैं।  'पद्मावत' को 100 करोड़ जमा करने में 4 दिन लगे।- संजय लीला भंसाली 'सिम्बा' ने 5 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।- रोहित शेट्टी 'बाजीराव मस्तानी' को 100 करोड़ पहुंचने में 9 दिन लगे थे।- संजय लीला भंसाली 'गोलियों की रासलीला राम लीला' को 100 करोड़ जमा करने में 12 दिन लगे थे।- संजय लीला भंसाली

'गली बॉय' निर्देशक ज़ोया अख़्तर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। अब तक ज़ोया की 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' सबसे बड़ी फ़िल्म थी, जिसने ₹90 करोड़ जमा किये थे। रणवीर सिंह ने ज़ोया के निर्देशन में दूसरी बार काम किया है। इससे पहले ज़ोया की 'दिल धड़कने दो' में रणवीर ने अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभाया था। 

chat bot
आपका साथी