हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर लिखा संस्कृत में श्लोक, लोगों ने कहा, 'जय श्री राम!'

Lady Gaga Tweets Sanskrit Mantra लेडी गागा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसे 50000 से अधिक लाइक्स मिले हैं और लगभग 11000 बार रिट्वीट किया गया है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 08:14 PM (IST)
हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर लिखा संस्कृत में श्लोक, लोगों ने कहा, 'जय श्री राम!'
हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर लिखा संस्कृत में श्लोक, लोगों ने कहा, 'जय श्री राम!'

नई दिल्ली, जेएनएनl रविवार के दिन लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर संस्कृत मंत्र को ट्वीट किया हैंl पोस्ट होने के साथ ही यह इंटरनेट पर वायरल हो गया। लेडी गागा ने एक पोस्ट में लिखा है, ‘लोक समस्ता सुखिनो भवन्तुl’ इंटरनेट उनके ट्वीट को समझने की कोशिश कर रहा है। इस मंत्र का अर्थ हैं, ‘सभी प्राणी हर जगह खुश और स्वतंत्र रहे और मेरे जीवन के विचार, शब्द और कार्य किसी तरह से उस खुशी और उस स्वतंत्रता में सभी के लिए योगदान कर सकते हैं।’

लेडी गागा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसे 50,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं और इसे लगभग 11,000 बार रिट्वीट किया गया है। जबकि कुछ उपयोगकर्ता उसके ट्वीट से भ्रमित हो गएl इंटरनेट के एक वर्ग को खुशी हुई क्योंकि नेटिज़ेंस ने उनका हिंदू धर्म में स्वागत किया। वास्तव में कुछ उपयोगकर्ताओं ने कमेंट में ‘जय श्री राम’ लिखकर जवाब भी दिया।

Lokah Samastah Sukhino Bhavantu

— Lady Gaga (@ladygaga) October 19, 2019

लेडी गागा एक विख्यात गायिका हैं और अपने चार्टबस्टर्स पोकर फेस, बॉर्न दिस वे, मिलियन सीज़न और टेलीफ़ोन जैसे गानों के लिए जानी जाती है। लेडी गागा के दुनिया भर में लाखों प्रशंसक हैं। लेकिन भारत में उनकी फैन फॉलोइंग उनके संस्कृत के ट्वीट के कारण आज के बाद बढ़ सकती है। कुछ ने खुश होकर कई मीम भी शेयर किए।

Jai shree ram 🙏— Dr. Saagar Anand (@saagar_anand) October 20, 2019

समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने बताया कि लेडी गागा इस समय एक संगीत कार्यक्रम में एक प्रशंसक के साथ डांस करते समय मंच से गिरने के बाद ठीक हो रही है। 'पोकर फेस' की गायिका लेडी गागा गुरुवार को चोटिल होने के बाद उनके लगभग पूरे शरीर का एक्स-रे किया गया थाl

Many Hindu rituals and ceremonies end with a generic prayers such as Lokāḥ Samastāḥ Sukhino Bhavantu, or alternatively, "lokas-samastah sukhino bhavamtu", meaning " Let the entire world be happy."

Sarve Jana sukhino Bhavantu - Let the People of the world be happy— Jaya .V. Jhurani 🇮🇳 🕉 | (@JAYAJHURANI_) October 19, 2019

कठिनाइयों के बावजूद लेडी गागा ने अपने प्रशंसकों को ट्वीट के माध्यम से बताया की वह ठीक है। लेडी गागा एक अंतर्राष्ट्रीय गायिका हैंl उनके लाखों फैन्स हैंl जो उनकी आवाज को पसंद करते हैंl

chat bot
आपका साथी