शर्त लगा लें इस फेमस एक्टर को पहचान नहीं पाएंगे आप! कभी साध्वी तो कभी सरदार के लुक में फोटो की शेयर

कई बार स्टार्स अपना लुक इतना चेंज कर लेते हैं कि उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। एक ऐसे ही बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को कंफ्यूज कर दिया कि ये वो खुद हैं या फिर कोई और।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:12 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:12 PM (IST)
शर्त लगा लें इस फेमस एक्टर को पहचान नहीं पाएंगे आप! कभी साध्वी तो कभी सरदार के लुक में फोटो की शेयर
Photo Credit - Kunal Kapoor Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स और रोल के अनुसार अपना लुक और ग्रेटअप चेंज करते रहते हैं। लेकिन कई बार वह अपना लुक इतना चेंज कर लेते हैं कि उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। एक ऐसे ही बॉलीवुड के फेमस एक्टर ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को कंफ्यूज कर दिया कि ये वो खुद हैं या फिर कोई और। तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता कुणाल कपूर हैंं। कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पांच अलग-अलग लुक्स में तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखें तस्वीरें

एक्टर कुणाल कपूर ने अपने अलग अलग कई लुक्स की तस्वीरें अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन पांचों तस्वीरों में उन्हें पहचाना पाना किसी के लिए भी काफी मुश्किल होगा। किसी तस्वीर में कुणाल साध्वी बने तो कभी सरदार जी बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने 5 प्रॉस्थेटिक लुक शेयर करते हुए एक एक्टर होने के 'बेहतरीन हिस्से' के बारे में बात की है। 

कुणाल कपूर ने अपनी प्रॉस्थेटिक लुक की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'एक एक्टर होने का सबसे बेहतरीन हिस्सा ये है कि आपको अलग-अलग लोगों के किरदार निभाने और जिंदगी को एक बिलकुल अगल नजरिए से देखने का मौका मिल जाता है। आपको कई अलग तरह की सोच और समझ के बारे में पता चलता है। ऐसा कभी-कभी ही होता है कि एक फिल्म आपको कई अलग-अलग तरीके के किरदारों को समझने का मौका दे।'

कुणाल कपूर की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं उनके लुक्स की तारीफ करते हुए कई लोगों ने हैरानी जाहिर की है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैं सच में आपको पहचान नहीं पाई।' तो वहीं कई यूजर उनकी तस्वीर पर हॉर्ट और फायर की इमोजी बना कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी