KRK ने मुंबई पुलिस से की मीका सिंह की शिकायत, 'मेरी बेटी की फोटो से छेड़छाड़ करने की धमकी दे रहा है'

कमाल रशीद ख़ान इन दिनों मीका सिंह की वजह से खबरों में हैं। केआरक ने मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस के कमिशनर से मीका सिंह के खिलाफ शिकायत की है और आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:46 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:53 AM (IST)
KRK ने मुंबई पुलिस से की मीका सिंह की शिकायत, 'मेरी बेटी की फोटो से छेड़छाड़ करने की धमकी दे रहा है'
Photo Credit - KRK and Mika Singh Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। हमेशा किसी न किसी विवाद में घिरे रहने वाले अभिनेता कमाल रशीद ख़ान इन दिनों मीका सिंह की वजह से खबरों में हैं। केआरके ने मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिशनर से मीका सिंह के खिलाफ शिकायत की है और आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है और कुछ दिनों पहले एक गाना रिलीज़ किया है।

केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुंबई पुलिस और कमिश्नर को टैग करते हुए लिखा है, ‘आदरणीय मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिशनर, कृपया ध्यान दें मीका सिंह ने मेरी फोटोज़ के साथ छेड़छाड़ की है और अपना गाना रिलीज़ किया है। अब वो मुझे मेरी 14 साल की छोटी सी बच्ची के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर के गाना रिलीज़ करे की धमकी दे रहे हैं। मेरे पास उनके सारे मैसेज और रिकॉर्ड है। प्लीज़ मेरी एफआईआर रजिस्टर करें’।

क्या है पूरा विवाद :

दरअसल, हाल ही में सलमान ख़ान की फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज़ होने बाद केआरके ने सलमान ख़ान से पंगा ले लिया। केआरके ने न सिर्फ 'राधे' का मज़ाक उड़ाया, बल्कि सलमान के बारे में भी कुछ बातें कहीं जिसके बाद भाईजान ने उनपर मानहानि का केस ठोंक दिया। दोनों के इस झगड़े में मीका सिंह भी कूद गए और उन्होंने केआरके को जमकर सुनाईं। केआरके और समलान खान के बीच हुए एक झगड़े के बाद मीका ने घोषणा कर दी कि वो केआरके पर एक गाना बनाएंगे जिसके बोल होंगे ''केआरके कुत्ता’ है।

मीका ने रिलीज़ किया गाना : 

मीका ने 11 जून को यूट्यूब पर ये गाना रिलीज़ कर दिया है। सिंगर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'केआरके कुत्ता' सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने म्यूजिक वीडियो का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'दोस्तों साल का सबसे बहुप्रतीक्षित गाना 'केआरके कुत्ता'गाना रिलीज हो गया है। मेरे बेटे कमाल आर खान कृपया अब इस गाने पर अपना रिव्यू दें। मैंने इस गाने को बानाने में वाकई कड़ी मेहनत की है।'

chat bot
आपका साथी