KRK का दावा, सोनू सूद की एक एक्ट्रेस से है दुश्मनी, जिसके चलते एक्टर के घर हुआ IT सर्वे

सोनू सूद के घर और दफ्तर में आयकर विभाग ने सर्वे किया है। बुधवार को जारी यह सर्वे गुरूवार को भी चालू है। आयकर विभाग की टीम सर्वे के लिए मुंबई में सोनू के घर और दफ्तर पर पहुंची। टीम ने अभिनेता से जुड़े छह ठिकानों पर सर्वे किया है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 03:24 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 03:24 PM (IST)
KRK का दावा, सोनू सूद की एक एक्ट्रेस से है दुश्मनी, जिसके चलते एक्टर के घर हुआ IT सर्वे
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और केआरके, तस्वीर- Instagram: sonu_sood/kamaalrkhan

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर और दफ्तर में आयकर विभाग ने सर्वे किया है। बुधवार को जारी यह सर्वे गुरूवार को भी चालू है। आयकर विभाग की टीम सर्वे के लिए मुंबई में सोनू के घर और दफ्तर पर पहुंची। टीम ने सोनू सूद से जुड़े छह ठिकानों पर सर्वे किया है। आयकर विभाग के इस सर्वे पर अभिनेता के फैंस और करीबी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले बॉलीवुड अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने भी सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग के सर्वे को लेकर बड़ी बात कही है।

केआरके अक्सर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े सितारों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। वह इन सितारों के खिलाफ बयानबाजी करने के अलावा उनके बारे में खुलासे भी करते रहते हैं। केआरके ने अब दावा किया है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कोई एक अभिनेत्री सोनू सूद की दुश्मन है। जिसकी शिकायत के बाद ही अभिनेता के घर आयकर विभाग का सर्वे हुआ है।

केआरके ने यह दावा सोशल मीडिया के जरिए किया है। केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जाने जाते हैं। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड की एक हीरोइन है जो सोनू सूद की बड़ी दुश्मन है और हाल ही में वह अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली गई थीं। उस समय, वह कुछ मंत्रियों से भी मिलीं और ,सोनू सूद पर आयकर विभाग छापेमारी करने का अनुरोध किया!'

सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पता हो कि सोनू सूद कोरोना महामारी के दौर में अपने सामाजिक कार्यों के लिए काफी चर्चित रहे थे। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सोनू ने मजदूरों और छात्रों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय काम किया था। प्राइवेट बसों और हवाई जहाजों के ज़रिए सोनू ने फंसे हुए लोगों को उनके गृहनगरों और राज्यों तक पहुंचाया। ट्विटर पर सोनू से मदद मांगने वालों की बाढ़ आ गयी थी। सोनू ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन चालू की थीं।

तब से शुरू हुआ मदद का सिलसिला अभी भी जारी है। ट्विटर के जारिए भी जरूरतमंद सोनू और उनकी टीम को एप्रोच करते हैं। पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने सोनू को मेंटरशिप प्रोग्राम का चेहरा बनाया था। इसके लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनू सूद के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस कार्यक्रम के तहत सोनू ऐसे बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे, जो सुविधा सम्पन्न नहीं हैं। वहीं, पढ़े-लिखे लोगों को भी इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। 

chat bot
आपका साथी