Kriti Sanon ने रैपअप किया ‘भेडिया’ का अरुणाचल प्रदेश शेड्यूल, वरुण धवन ने फोटो शेयर कर लिखा- ‘क्या लगती है रब्बा’

अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म भेडिया को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि कृति सेनन ने अरुणाचल प्रदेश के जीरो शेड्यूल को रैप कर लिया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:02 PM (IST)
Kriti Sanon ने रैपअप किया ‘भेडिया’ का अरुणाचल प्रदेश शेड्यूल, वरुण धवन ने फोटो शेयर कर लिखा- ‘क्या लगती है रब्बा’
Kriti Sanon raped 'Bhadiya' Arunachal Pradesh schedule. photo source @varundvn instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म भेडिया को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। एक्टर अक्सर शूट के दौरान की फोटो वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोज शेयर कर बताया है कि एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म अरूणाचल प्रदेश शेड्यूल को रैप कर लिया है।

इन तस्वीरों में अभिनेता वरुण धवन एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वरुण धवन टी-शर्ट के साथ ब्लैक कलर जैकेट में दिख रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस कृति पिंक कलर स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं। फोटोज में वरुण और कृति बेहद खुशी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक फोटोज को साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर वरुण धवन ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘क्या लगती है रब्बा। बहुत मजा आया आपके साथ कृति सेनन।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘कृति सेनन ने भेडिया के शेड्यूल को रैपअप कर लिया है और अब वो जीरो से जाने वाली हैं। हम दोनों तुम को याद करेंगे।’

वहीं कृति सेनन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है और फिल्म के अपने जीरो शेड्यूल को रैपअप करने की जानकारी दी है। 

हाल ही में कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता केक काट कर खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता वरुण धवन केक काट कर खिलाते नजर आ रहे हैं, तभी एक छोटा-सा बच्चा केक खाने की कोशिश करता लेकिन वरुण उसकी ओर ध्यान नहीं देते और जिसकी गोद में बच्चा है वो उसको केक खिला देते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

इस फनी वीडियो को कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘इस वीडियो से आपका दिन बन सकता है। हम सब वहां थे और हम विश्वास नहीं कर सकते की वरुण तुमने उसके साथ ऐसा किया।’

अमन कोशिक के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता एक मिलिट्री ऑफिसर खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी