नूपुर सेनन ने अपने करियर को लेकर की बात, बोलीं- 'सक्सेस कभी भी हमेशा के लिए नहीं होती'

इन दोनों ही गानों को खूब पसंद किया गया। अब नुपुर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच नूपुर सेनन ने अपने करियर को लोकर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:51 PM (IST)
नूपुर सेनन ने अपने करियर को लेकर की बात, बोलीं- 'सक्सेस कभी भी हमेशा के लिए नहीं होती'
नूपुर सेनन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन ने भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री कर ली है। नूपुर सेनन ने अक्षय कुमार के साथ साल 2019 में 'फिलहाल' गाने के साथ डेब्यू किया था। इस गाने को खूब पसंद किया गया जिसके बाद इसका दूसरा पार्ट 'फिलहाल 2' नाम से भी आया। इन दोनों ही गानों को खूब पसंद किया गया। अब नूपुर के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच नूपुर सेनन ने अपने करियर को लोकर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

नूपुर सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में नूपुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपने करियर और सफलता- असफलता के बारे में बात की है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

नूपुर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक बात जो मैंने पिछले 2-3 सालों में महसूस की है, वो यह है कि मेरे लिए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना और लगातार बढ़ना महत्वपूर्ण है, लेकिन धन, कद और सफलता की यात्रा के साथ आने वाले सभी बोनस से भी ज्यादा... एक अच्छे इंसान के रूप में उच्च मूल्यों के साथ विकसित होना मायने रखता है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

आगे नूपुर लिखती हैं, 'मुझे पता है कि लोग ऐसा अक्सर कहते हैं। लेकिन कोई बात नहीं, अपने मूल की रक्षा करें। अपने मूल्यों और नैतिकता की रक्षा करें। अपने स्वाभिमान और कीमत की रक्षा करें। अपने आप को एक सुंदर व्यक्ति के रूप में बनाएं। सफलता स्थायी नहीं है। विफलता स्थायी नहीं है।' नूपुर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी