Kriti Sanon ने कोरोना वायरस पर शेयर किए विचार, कहा- अंत में हम सिर्फ इंसान हैं

देश में कोरोना वायरस के भयावह रूप से पैदा हुईं परिस्थिति को लेकर हर कोई सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर रहा है। अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:13 AM (IST)
Kriti Sanon ने कोरोना वायरस पर शेयर किए विचार, कहा- अंत में हम सिर्फ इंसान हैं
Kriti Sanon shares thoughts on corona virus. photo source @kritisanon instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस के भयावह रूप से पैदा हुईं परिस्थिति को लेकर हर कोई सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा कर रहा है। अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इस निराशा के दौर में इंसानियत को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में एक्ट्रेस कृति सेनन कहती है कि आप जानते हैं कि मैं सिर्फ ये सोच रही हूं कि जो चीजे हमें कहीं ना कहीं तोड़ती हैं। वो हमें एक जुट भी करती हैं। मेरा मलतब है कि आज जब मैं अपने चारों ओर देखती हूं तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी जाति, धर्म क्या है और आप अमीर हैं या गरीब हैं। लेकिन हम अंत में एक सिर्फ इंसान है, जो एक-दूसरे के दुख में साथी हैं और उस परेशानी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

इस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'मैं बुरे में अच्छे, हर विसम परिस्थिति में एक उम्मीद की एक किरण देखती हूं और मैं ऐसी ही इंसान हूं।' उनकी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है, वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो टाइगर श्रॉफ के अपोजिट एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म ‘गणपत’ को विकाल बहल के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एक पत्रकार का रोल प्ले करती नजर आएंगी। साथ ही वो ‘रहना है तेरे दिल’ में के सीक्वल में अभिनेता विक्की कौशल के साथ और फिल्म भेडिया में एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी