Kriti Sanon ने फनी वीडियो शेयर कर की वरुण धवन की टांग-खिंचाई, कहा- 'विश्वास नहीं होता कि तुम उसके साथ ऐसा कर सकते हो'

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म ‘भेडिया’ को लेकर काफी चर्चा में है। इन दिनों वो अरुणाचल प्रदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:57 AM (IST)
Kriti Sanon ने फनी वीडियो शेयर कर की वरुण धवन की टांग-खिंचाई, कहा- 'विश्वास नहीं होता कि तुम उसके साथ ऐसा कर सकते हो'
Kriti Sanon shared Varun Dhawan funny video. photo source @instagram.

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म ‘भेडिया’ को लेकर काफी चर्चा में है। इन दिनों वो अरुणाचल प्रदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो केक काटते नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता वरुण धवन केक काट कर खिलाते नजर आ रहे हैं, तभी एक छोटा-सा बच्चा केक खाने की कोशिश करता लेकिन वरुण उसकी ओर ध्यान नहीं देते और जिसकी गोद में बच्चा है वो उसको केक खिला देते हैं।

इस फनी वीडियो को कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘इस वीडियो से आपका दिन बन सकता है। हम सब वहां थे और हम विश्वास नहीं कर सकते की वरुण तुमने उसके साथ ऐसा किया।’ वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड स्टार वीडियो को कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अरुणाचल ट्रैवल सीरीज वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने जीरो के लोगों का आभार जताया था। इस वीडियो को उन्होंने कई वीडियो क्लिप को मर्जकर बनाया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने जीरो के लोगों को संदेश देते हुए एक प्यारभरा कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, ‘अरुणाचल ट्रैवल सीरीज, भेडिया। एपिसोड 3: भेडियों का पूरा झुंड जीरो में रहने वाले सभी लोगों से प्यार करता है!’ वीडियो की शुरुआत में वो बच्चों से हाय बोल रही हैं, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता वरुण धवन और फिल्म के निर्देशन के साथ मस्ती करती नजर आ रहीं हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो टाइगर श्रॉफ के अपोजिट एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म ‘गणपत’ को विकाल बहल के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एक पत्रकार का रोल प्ले करती नजर आएंगी। साथ ही वो ‘रहना है तेरे दिल’ में के सीक्वल में अभिनेता विक्की कौशल के साथ अहम किरदार प्ले करती नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी