#AllLivesMatter लिखने के बाद सारा अली ख़ान ने क्यों किया पोस्ट डिलीट, जानें- जॉर्ज फ्लॉयड केस से कनेक्शन

लोग उनके ,AllLivesMatter के पोस्ट से ख़फा हैं। हालांकि लगातार ट्रोलिंग के बाद उन्होंने इस पोस्ट को अपने अकाउंट से हटा लिया।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 08:51 AM (IST)
#AllLivesMatter लिखने के बाद सारा अली ख़ान ने क्यों किया पोस्ट डिलीट, जानें- जॉर्ज फ्लॉयड केस से कनेक्शन
#AllLivesMatter लिखने के बाद सारा अली ख़ान ने क्यों किया पोस्ट डिलीट, जानें- जॉर्ज फ्लॉयड केस से कनेक्शन

 नई दिल्ली, जेएनएन।  सोशल मीडिया पर सारा अली ख़ान के एक पोस्ट को लेकर हंगामा मच गया है। वह ट्विटर के टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके प्रिविलेज्ड होने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोग उनके #AllLivesMatter के पोस्ट से ख़फा हैं। हालांकि, लगातार ट्रोलिंग के बाद उन्होंने इस पोस्ट को अपने अकाउंट से हटा लिया। 

क्या है पोस्ट

सारा अली ख़ान ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम से #AllLivesMatter के साथ एक पोस्ट शेयर किया। इसमें तीन हाथ बने हैं, जो अलग-अलग रंग हैं। वहीं, इसके साथ उन्होंने हाथी भी एड किया। यह अमेरिका और दुनियाभर में नस्लीय हमलों के खिलाफ़ चल रही मुहिम #BlackLivesMatter से प्रेरित थी। हालाांकि, इसमें कुछ ऐसा हुआ, जिससे सोशल मीडिया यूजर नाराज हो गए।

क्यों नाराज हैं लोग

सारा अली ख़ान ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें उन्होंने ब्लैक शब्द को काटकर,ऑल लाइव्स लिखा। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। यूजर्स कहने लगे कि हर मुद्दे पर मज़ाक सही नहीं हैं। अगर आप बेखबर हैं, तो ना बोलना ही ठीक है।

Nothing I say can encompass how incredibly stupid and beyond all reason and hope Bollywood is. pic.twitter.com/8wDWpgQDEP

— 🧙🏽‍♂️ on Lockdown (Extended) (@FarziVakeel) June 4, 2020

sara ali khan is a prime example of how privilege can give you the access to education in one of the best universities but not brains to apply that and learn from there— love, muskii (@itsmuskaaann) June 4, 2020

क्या जॉर्ज फ्लॉयड से कनेक्शन

#BlacksLivesMatter इस वक्त अमेरिका में काफी तेजी के साथ इस्तेमाल हो रहा है। इसके पीछे वजह से जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई मौत। जॉर्ज एक अश्वेत थे और उनकी मौक श्वेत पुलिस वाले के हाथों हुई। इसके बाद अमेरिका में प्रदर्शन शुरू हो गई। कई शहरों में भारी हिंसा भी हुई। इस दौरान वहां  #BlacksLivesMatter का स्लोगन दिया जा रहा है। इस मुद्दे प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनोट जैसी एक्ट्रेस भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।

सारा ने डिलिट किया पोस्ट

सारा अली ख़ान ने ट्रोल के बाद इस पोस्ट को अपने आकउंट से हटा दिया। शायद उन्हें इस बात का अहसास हुई कि इस पोस्ट उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सही संदेश नहीं जा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी उनके इस पोस्ट को लेकर लगाता ट्रोल किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी