कीर्ति कुल्हारी ने शख्स को लगाई गलत जगह कोरोना वैक्सीन, ट्रोलर्स बोले- 'गलत संदेश मत दो'

दरअसल हाल ही में कीर्ति कुल्हारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कीर्ति कुल्हारी एक शख्स को वैक्सीन लगाती हुई नजर आ रही हैं। कीर्ति ने ये वीडियो कोरोना वैक्सीन के लिए जागरुकता फैलाने के लिए शेयर किया था।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:55 AM (IST)
कीर्ति कुल्हारी ने शख्स को लगाई गलत जगह कोरोना वैक्सीन, ट्रोलर्स बोले- 'गलत संदेश मत दो'
कीर्ति कुल्हारी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में शेयर की हुई पोस्ट के लिए कीर्ति कुल्हारी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री को ट्रोलर्स ने साफ- साफ कह दिया है कि 'मैडम गलत संदेश मत दो'।

दरअसल हाल ही में कीर्ति कुल्हारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कीर्ति कुल्हारी एक शख्स को वैक्सीन लगाती हुई नजर आ रही हैं। कीर्ति ने ये वीडियो कोरोना वैक्सीन के लिए जागरुकता फैलाने के लिए शेयर किया था। लेकिन कीर्ति खुद ही इस वीडियो को शेयर कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

इस वीडियो को शेयर करते हुए कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, 'क्या आपने वैक्सीन लगवाई? परेशान ना हों आपलोग, यह असली इंजेक्शन नहीं है। इस डमी इंजेक्शन का हम शूटिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह वीडियो मजे के लिए है, लेकिन इसके साथ ही खास संदेश दिया गया है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।' ये वीडियो कीर्ति की आगामी वेब सीरीज ह्यूमन का है जिसमें अभिनेत्री डॉक्टर सायरा का किरदार निभाने वाली हैं।

वहीं इस वीडियो पर कीर्ति को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसे तो ड्रग्स देते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाहाहा, लेकिन वैक्सीन नसों में नहीं देते मसल्स में देते हैं।' हालांकि इन यूजर्स की बात का जवाब भी कीर्ति ने दिया। कीर्ति ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, 'मुझे पता है कि वैक्सीन कैसे लगती है, यह वीडियो सिर्फ मजाक था।' एक अन्य यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'बोलने दो यार... बाहर निकल जाना जरूरी है... और ये सब बाहर नहीं निकलेगा तो कब्जी भी तो हो सकता है.... बोलो बोलो जिसको जो बोलना है, जितना बोलना है बोलो...'

chat bot
आपका साथी