'मैंने शादी बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन...', पति से अलग होने के बाद पहली बार कीर्ति कुल्हरी का फूटा दर्द

अपनी शादी पर किए खुलासे के करीब तीन महीने बात कीर्ति कुल्हारी ने इस बारे में बात की है। कीर्ति ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत की। कीर्ति ने बताया कि ये फैसला लेते समय उनके परिवार का क्या रिएक्शन था।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 07:33 AM (IST)
'मैंने शादी बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन...', पति से अलग होने के बाद पहली बार कीर्ति कुल्हरी का फूटा दर्द
कीर्ति कुल्हरी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में 'शादीस्थान' में नजर आईं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। कीर्ति ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी को लेकर एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो और पति साहिल सहगल अब एकदूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई भी बात करने से मना कर दिया था। लेकिन अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में कीर्ति ने बताया है कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन...

अपनी शादी पर किए खुलासे के करीब तीन महीने बात कीर्ति कुल्हारी ने इस बारे में बात की है। कीर्ति ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत की। कीर्ति ने बताया कि ये फैसला लेते समय उनके परिवार का क्या रिएक्शन था। कीर्ति ने ये भी बताया कि उनके पिता तो उनकी साइड पर थे लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वो अपनी शादी को बचा लें। हालांकि होनी को कुछ और ही मंजूर था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

कीर्ति ने बताया कि, 'मेरी लाइफ में एक पॉइंट ऐसा भी आया जब मुझे एहसास हुआ कि मेरा चैन सुकून और मेरी खुशियां सब मुझसे रिश्ता तोड़ रही हैं। तब जाकर मुझे लगा कि अब मुझे एक कठिन फैसला लेना जरूरी है जो मैंने लिया। हालांकि मैंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' हालांकि इस बातचीत में उन्होंने पति अलग होने के कारण के बारे में कोई बात नहीं की। कीर्ति ने कहा कि वो पब्लिक में इन चीजों पर चर्चा नहीं करना चाहती हैं।

कीर्ति ने ये भी कहा कि उनके करीबी लोग और परिवार के सदस्य उनकी शादी टूटने की वजह जानते हैं। उन्हें लगता है कि बाकी लोगों को ये जानने की जरूरत नहीं है। बता दें कि कीर्ति कुल्हरी ने साल 2016 में साहिल सहगल के साथ शादी की थी। लेकिन करीब छह साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कीर्ति ने इसी साल अप्रैल में अपनी शादी टूटने के बारे में लोगों को बताया था।

गौरतलब है कि कीर्ति कुल्हरी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2002 में ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री के जरिए फिल्मों में कदम रखा था। लेकिन साल 2016 में फिल्म 'पिंक' से कीर्ति को पहचान मिली। इसके अलावा कीर्ति को 'फोर मोर शॉट्स', 'क्रिमिनल जस्टिस 2', 'मिशन मंगल', 'खिचड़ी: द मूवी', 'इंदू सरकार', और 'शैतान' में भी नजर आ चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी