कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर का वीडियो आया सामने, शुभकामनाओं और दुआओं के लिए फैंस को कहा 'थैंक्यू', देखें Video

बता दें कि पत्नी के जन्मदिन पर अनुपम ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर किरण के कुछ अनसीन फोटोज़ शेयर किए थे। इन तस्वीरों में वह एक्टर के साथ दलाई लामा के साथ दोस्तों के साथ और परिवार के साथ नज़र आ रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:57 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:57 AM (IST)
कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर का वीडियो आया सामने, शुभकामनाओं और दुआओं के लिए फैंस को कहा 'थैंक्यू', देखें Video
Photo Credit - Anupam Kher Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा सदस्य और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री किरण खेर ने हाल ही में अपना 69वां जन्मदिन अपने परिवार और फैंस के साथ सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन पर उनके चाहने वालों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। पत्नी के बर्थडे पर अनुपम खेर ने उनकी कई सारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी थी। वहीं अब कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के जरिए किरण ने अपने फैंस को थैंक्यू कहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किरण अब कैसी दिखती हैं। यहां देखें वीडियो.. किरण खेर के इस वीडियो

 

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में किरण अपने घर की बालकनी में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर का लुक पहले से काफी चेंज हो चुका है। हालांकि उनकी तबियत में काफी सुधार भी देखा जा रहा है।  

वीडियो में आप सुन सकते हैं कि शुरुआत में अनुपम खेर, किरण से कहते हैं,'बहुत सारे लोगों ने आपको जन्मदिन की बधाई दी हैं, आप कुछ कहना चाहेंगी?' इस पर किरण कहती हैं, 'हां मैं उन सभी को ढेर सारा धन्यवाद कहना चाहूंगी। आप सभी की शुभकामनाओं, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए ढेर सारा शुक्रिया। थैंक्यू।' इसके बाद अनुपम खेर कहते हैं, 'जय हो बोलो।' जिस पर किरण मुस्कुराते हुए जोश से कहती हैं, 'जय हो।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

आपको बता दें कि पत्नी के जन्मदिन पर अनुपम ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर किरण के कुछ अनसीन फोटोज़ शेयर किए थे। इन तस्वीरों में वह एक्टर के साथ, दलाई लामा के साथ, दोस्तों के साथ और परिवार के साथ नज़र आ रही हैं। फोटोज़ शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे किरण!! भगवान आपको लंबी उम्र दे और हमेशा स्वस्थ रखे। मैं दुआ करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें। दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करती है जैसी आप हैं। आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं। ज़िंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं। हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं।'

chat bot
आपका साथी