Kim Kardashian: किम करदार्शियां के पति लड़ेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव, ऐलन मस्क का भी मिला सपोर्ट

Kim Kardashian Husband Kanye West किम करदार्शियां ने घोषणा की है कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:18 PM (IST)
Kim Kardashian: किम करदार्शियां के पति लड़ेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव, ऐलन मस्क का भी मिला सपोर्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कई फिल्मी जगत की हस्तियां राजनीति में जा चुकी हैं और ऐसा ही विदेश में भी होता है। अब खबर आ रही है कि किम करदार्शियां के पति और रैपर कान्ये वेस्ट भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। खास बात ये है कि वो सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। उन्होंने खुद ने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया है और ट्वीट कर बताया कि वो राष्ट्रपति के चुनाव लड़ने वाले हैं। अब बड़ी बड़ी हस्तियां भी उनका समर्थन कर रही हैं।

कान्ये ने ट्विटर पर लिखा, 'हमें अब भगवान पर विश्वास रखते हुए अमेरिका के वादे को समझना चाहिए, एक विजन के साथ देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। मैं अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने जा रहा हूं।' अब कान्ये के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। कई लोग इस फनी कमेंट भी कर रहे हैं। कान्ये के इस ट्वीट के बाद टेस्ला कंपनी के एलन मस्क ने भी कान्ये का समर्थन किया है और उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि आपको मेरा पूरा समर्थन है।

We must now realize the promise of America by trusting God, unifying our vision and building our future. I am running for president of the United States 🇺🇸! #2020VISION

— ye (@kanyewest) July 5, 2020

वैसे कान्ये डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हैं। उन्होंने और उनकी पत्नी किम ने भी उनके साथ डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भी की थी। अब कान्ये के ट्वीट में कितनी सच्चाई है या वो सिर्फ मजाक कर रहे हैं, इसके बारे में तो अभी बता नहीं हैं। हालांकि, ट्विटर पर किम करदार्शियां और कान्ये की काफी चर्चा हो रही है। भारत के टॉप ट्रेंड्स में भी किम और उनके पति ट्रेंड कर रहे हैं। भारत में उन्हें लेकर काफी ट्वीट किए जा रहे हैं।

We must now realize the promise of America by trusting God, unifying our vision and building our future. I am running for president of the United States 🇺🇸! #2020VISION— ye (@kanyewest) July 5, 2020

किम करदार्शियां अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। किम और उनकी सिस्टर्स की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जाता है। अब चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद से किम अलग वजह से खबरों में हैं।  

chat bot
आपका साथी