कबीर सिंह के 2 साल पूरे होने पर कियारा आडवाणी ने किया याद, बोलीं- 'जून मेरे लिए खास है'

साल 2019 में रिलीज हुई कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह को दो साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कबीर सिंह की स्टारकास्ट ने भी इस फिल्म को याद कर रही है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM (IST)
कबीर सिंह के 2 साल पूरे होने पर कियारा आडवाणी ने किया याद, बोलीं- 'जून मेरे लिए खास है'
कबीर सिंह की रिलीज को हुए 2 साल, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2019 में रिलीज हुई कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' को दो साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कबीर सिंह की स्टारकास्ट भी इस फिल्म को याद कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं कियारा आडवाणी ने इस फिल्म को याद कर जून के महीने को ही खुद के लिए लकी बता दिया है।

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था। फिल्म साउथ इंडियन फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। वहीं अब फिल्म की रिलीज को दो साल पूरे होने पर कियारा आडवाणी ने फिल्म को याद किया है। इसके साथ ही उन्होंने जून के महीने को अपना खास महीना बताया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कबीर सिंह फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, 'जून हमेशा मेरे लिए सबसे खास महीना रहेगा! उस फिल्म के लिए जिसने हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। मेजर मिसिंग। #2YearsofKabirSingh. इसके साथ उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माता- निर्देशक को भी टैग किया है।

बता दें कि 21 जून 2019 को रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में कियारा आडवाणी ने प्रीती और शाहिद कपूर ने कबीर सिंह का किरदार निबाया था। इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों का भरपूर प्यार भी मिला था। फिल्म में इन दोनों के अलावा निकिता दत्ता, अनुषा संपत, सोहम मजूमदार, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय बी अहम किरदार में थे।

8Years Of Raanjhanaa: नमाज पढ़ती 'जोया' से हो गया था 'कुंदन' को प्यार, 'रांझणा' बन पहुंचे थे बनारस से दिल्ली

chat bot
आपका साथी