Khushi Kapoor को याद आया वेकेशन, बहन जान्हवी के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अपने दिलकश फोटो और पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:53 PM (IST)
Khushi Kapoor को याद आया वेकेशन, बहन जान्हवी के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
Khushi Kapoor remembers vacation, shared throwback picture with sister Janhvi Kapoor.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अपने दिलकश फोटो और पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

इस थ्रोबैक फोटो में दोनों बहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में वो समुंद किनारे बने रेस्तरां के बाहर बैठकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही फोटो में कॉफी मग और खाने की प्लेट दिख रही हैं। एक्ट्रेस और उनकी बहन की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

हाल ही में खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की थीं। जिसमें खुशी की परफेक्ट टोन्ड बॉडी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इन तस्वीरों में खुशी कपूर पर्पल कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं। जिसमें उनका टोन्ड बॉडी बेहद परफेक्ट नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने गॉगल भी लगाया हुआ है। खुशी की इस तस्वीर में पीछे बैकग्राउंड में काफी हरियाली नजर आ रही है। जो उनकी तस्वीरों में चार चांद लगा रहा है।

आपको बता दें कि खुशी कपूर अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात भी की थी। बोनी कपूर से जब खुशी के डेब्यू के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, 'हां खुशी एक्टिंग करना चाहती हैं। आप जल्द ही इससे जुड़ा अनाउंसमेंट सुन सकते हैं।'

chat bot
आपका साथी