खुशी कपूर ने दिखाई 'पूल डे' की झलक, पर्पल बिकिनी में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी

खुशी कपूर की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। ऐसे में खुशी कपूर अपनी कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में खुशी कपूर ने अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM (IST)
खुशी कपूर ने दिखाई 'पूल डे' की झलक, पर्पल बिकिनी में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी
खुशी कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है। अब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के भी जल्द ही डेब्यू करने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच खुशी कपूर सोशल मीडिया के जरिए भी तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। हाल ही में खुशी ने बिकिनी में फोटोज शेयर कर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की है।

खुशी कपूर की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। ऐसे में खुशी कपूर अपनी कई तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में खुशी कपूर ने अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें खुशी की परफेक्ट टोन्ड बॉडी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इन तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में खुशी कपूर पर्पल कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं। जिसमें उनका टोन्ड बॉडी बेहद परफेक्ट नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने गॉगल भी लगाया हुआ है। खुशी की इस तस्वीर में पीछे बैकग्राउंड में काफी हरियाली नजर आ रही है। जो उनकी तस्वीरों में चार चांद लगा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

खुशी की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर नव्या नवेली नंदा ने कमेंट कर क्यूटी लिखा है। महीप कपूर, शनाया कपूर ने भी इस तस्वीर पर कमेंट कर खुशी पर प्यार बरसाया है। बता दें कि खुशी कपूर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।

बात करें खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की तो उन्होंने अब तक तो डेब्यू नहीं किया है। लेकिन जल्द ही खुशी डेब्यू करने वाली हैं। बीते दिनों बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात भी की थी। बोनी कपूर से जब खुशी के डेब्यू के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, 'हां खुशी एक्टिंग करना चाहती हैं। आप जल्द ही इससे जुड़ा अनाउंसमेंट सुन सकते हैं।'

chat bot
आपका साथी