Khatron Ke Khiladi 11: भाई के निधन के बाद भी 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आएंगी निक्की तंबोली, लिखा भावुक नोट
निक्की तंबोली जल्द खतरों के खिलाड़ी के 11 सीजन में नजर आएंगी। हाल ही में निक्की तंबोली के भाई जतिन का कोरोना महामारी से निधन हुआ है। इसके चलते निक्की तंबोली बहुत दुखी हैं। वह अपने भाई को बहुत पसंद करती थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। खतरों के खिलाड़ी में जल्द निक्की तंबोली नजर आएंगी।निक्की तंबोली बिग बॉस 14 में नजर आई थी। हाल ही में उनके भाई की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।
इसमें उन्होंने बताया है कि उनका भाई उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में देखना चाहता था। इसके चलते वह शो में हिस्सा लेंगी। निक्की तंबोली जल्द खतरों के खिलाड़ी के 11 सीजन में नजर आएंगी। हाल ही में निक्की तंबोली के भाई जतिन का कोरोना महामारी से निधन हुआ है। इसके चलते निक्की तंबोली बहुत दुखी हैं। वह अपने भाई को बहुत पसंद करती थी। भाई के निधन के बाद भी निक्की तंबोली ने खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने का निर्णय लिया है।
इस बारे में आगे बताते हुए उन्होंने लिखा है कि उनका भाई ऊपर से उन्हें देख रहा होगा। निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं दूसरी ओर उन्हें वर्क कमिटमेंट भी पूरा करना है। निक्की तंबोली ने यह भी कहा कि जब करियर और परिवार के बात आती है तो परिवार पहले आता है।
हालांकि उनके परिवार ने कहा है कि वह अपने करियर पर ध्यान दें। इस बारे में बताते हुए निक्की तंबोली कहती है, 'मुझे याद है, जब मैं अपने भाई से हॉस्पिटल में एडमिट करने से पहले बात कर रही थी। मैंने उसे खतरों के खिलाड़ी के बारे में बताया था। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने खतरों के खिलाड़ी का चुनाव इसलिए किया था क्योंकि यह शो मुझे बहुत पसंद है। मैं अपने काम के प्रति निष्ठावान हूं। इसने मुझे बहुत कुछ दिया है।'
निक्की तंबोली में यह भी कहा कि मैं सभी लोगों के सामने बहुत ही मजबूती से डटी हुई हूं लेकिन मेरा दिल जानता है कि मुझपर क्या बीत रहा है लेकिन जैसा सभी कहते हैं कि शो चलते रहना चाहिए। मैं शो में अपने भाई और अपने परिवार के लिए जा रही हूं। मेरे भाई का प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ होगा।'