Khatron Ke Khiladi 11 में टास्क के दौरान घायल हुई ये कंटेस्टेंट, पहुंची हॉस्पिटल

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ अभी टेलीकास्ट भी नहीं हुआ उससे पहले ये ही लगातार खबरों में बना हुआ है। शो की शूटिंग करने केपटाउन पहुंचे सभी स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ और वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 01:36 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 01:36 PM (IST)
Khatron Ke Khiladi 11 में टास्क के दौरान घायल हुई ये कंटेस्टेंट, पहुंची हॉस्पिटल
Photo credit - KHATRON KE KHILADI SEASON 11 Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ अभी टेलीकास्ट भी नहीं हुआ उससे पहले ये ही लगातार खबरों में बना हुआ है। शो की शूटिंग करने केपटाउन पहुंचे सभी स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज़ और वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं और अपडेट कर रहे हैं। हाल ही में शो से जुड़ी एक चर्चा शुरू हुई कि ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी से बाहर हो गई हैं। लेकिन अब इस खबर का दूसरा पहलू सामने आ गया है।

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के फैन पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार निक्की शो से बाहर नहीं हुई हैं, बल्कि उनको चोट लग गई है जिस वजह वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। फैन पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार निक्की के उल्टे हाथ में चोट लग गई है तो वो इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हैं। एक्ट्रेस शो से एविक्ट नहीं हुई हैं।

कैसे शुरू हुई चर्चा :

दरअसल, हाल ही बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल ने ‘केकेके11’ के सेट से एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो वरुण सूद के साथ नज़र आ रही हैं। आस्था की इस फोटो पर बिग बॉस 14 एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने कुछ ऐसा कमेंट किया था जिसे अंदाज़ा लगाया जा रहा था विशाल आदित्य सिंग के बाद अब निक्की भी शो से बाहर हो चुकी हैं। निक्की ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘तुम लोगों के साथ दोबारा मस्ती करने का इतंज़ार नही कर सकती दोस्तों। मिस कर रही हूं’। निक्की के इस कमेंट के बाद ये चर्चा शुरू हो गई थी कि निक्की अब शो का हिस्सा नहीं हूं। आपको बता दें कि इससे पहले ये खबर आ चुकी है कि विशाल आदित्य सिंह खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर जाने वाले पहले कंटेस्टेंट बन चुके हैं। खखबर के मुताबिक विशाल, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन के साथ बॉटम 3 में थे। जिसके बाद वो बाहर हो गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aastha Gill (@aasthagill)

chat bot
आपका साथी