KGF Chapter 2 Release: क्या दिसम्बर में होगी रिलीज़ 'केजीएफ 2'? संजय दत्त के बर्थडे पर फैंस को एलान का इंतज़ार

केजीएफ 2 को लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। इसीलिए जैसे ही फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर कोई चर्चा छिड़ती है केजीएफ 2 सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगती है। अब 29 जुलाई को संजय दत्त के जन्मदिन पर एलान की उम्मीद है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:31 AM (IST)
KGF Chapter 2 Release: क्या दिसम्बर में होगी रिलीज़ 'केजीएफ 2'? संजय दत्त के बर्थडे पर फैंस को एलान का इंतज़ार
Yash in KGF Chapter 2. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) की रिलीज़ को लेकर अब एक नई ख़बर सामने आ रही है। सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा ज़ोरों पर है कि फ़िल्म की रिलीज़ दिसम्बर तक पोस्टपोन कर दी गयी है।

हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। फ़िल्म 16 जुलाई को रिलीज़ होने वाली थी, मगर पैनडेमिक के चलते देशभर में सिनेमाघर बंद होने की वजह से फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो सकी। कुछ दिनों पहले इसके 9 सितम्बर रिलीज़ होने की ख़बरें भी आयी थीं, मगर उन्हें मेकर्स की ओर से अफ़वाह करार दिया गया था।

केजीएफ 2 को लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। इसीलिए, जैसे ही फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर कोई चर्चा छिड़ती है, केजीएफ 2 सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगती है। अब 29 जुलाई को संजय दत्त का जन्मदिन है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फ़िल्म को लेकर कोई बड़ा एनाउंसमेंट हो सकता है। संजय केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा नाम के मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। 

#KGF2 theatrical release postponed to December 2021.

— LetsOTT GLOBAL (@LetsOTT) July 28, 2021

Buzz: #KGFChapter2 update expected tomorrow.#KGF2 #YashBOSS— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) July 28, 2021

#KGF2 as of now targeting December theatrical release, can expect some thing special from the team tomorrow being #Sanjaydutt birthday.. pic.twitter.com/RCBt9k1TFi

— Naganathan (@Nn84Naganatha) July 28, 2021

#KGF2 release postponed to December 2021. #MadrasDiaries pic.twitter.com/rENS448rpT

— Madras Diaries (@MadrasDiariesMD) July 28, 2021

पिछले दिनों केजीएफ चैप्टर 2 के टीज़र ने इतिहास रच दिया था। फ़िल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी साझा की थी कि यू-ट्यूब पर केजीएफ 2 के टीज़र ने 200 मिलियन यानी 20 करोड़ व्यूज़ हासिल कर लिये हैं। टीज़र को 8.4 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके थे और एक बिलियन से अधिक इम्प्रेशंस मिले थे। प्रशांत ने इस जानकारी के साथ लिखा- आप सब गैंगस्टर्स दीवाने हो।

बता दें, टीज़र 7 जनवरी को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था। केजीएफ चैप्टर 2 में कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश लीड रोल में हैं। यह फ़िल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज़ होगी। रवीना टंडन भी एक बेहद अहम रोल निभा रही हैं। केजीएफ चैप्टर 2 दक्षिण भारतीय भाषाओं की उन फ़िल्मों में शामिल है, जिनकी रिलीज़ का इंतज़ार हिंदी भाषी पट्टी में भी किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी