KBC 13: कंप्यूटर इंजीनियर नहीं दे पाए 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं उत्तर
कौन बनेगा करोड़पति के 13 सीजन में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट अपने ज्ञान और प्रतिभा से शो को होस्ट कर रहे अभिनेता अमिताभ बच्चन और दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही एक कंटेस्टेंट मोहित कुमार जोशी ने शो में भाग लिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति के 13 सीजन में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट अपने ज्ञान और प्रतिभा से शो को होस्ट कर रहे अभिनेता अमिताभ बच्चन और दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही एक कंटेस्टेंट मोहित कुमार जोशी ने शो में भाग लिया। मोहित ने शो में 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। उन्होंने 12 लाख के सवाल का जवाब ना आने के चलते गेम को क्विट कर दिया, जिसमें बाद उन्हें गेम क्विट करने के एवज में 6 लाख 40 हजार रुपए का इनाम दिया गया।
मोहित उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वो पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज में काम करते हैं। वहीं सोनी टीवी ने इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वो मोहित की बातों से बेहद प्रभावित दिख रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब
शो में मोहित से 12 लाख 50 रुपए के लिए किया सवाल था साल 1913 में चार्ल्स फाइब्री और हेनरी बुइसन द्वारा बाह्य अंतरिक्ष के किस पहलू की खोज की गई थी? जवाब के लिए उन्हें दिए गए विकल्प थे A ब्लैक हॉल B आकाश गंगा C ओजोन परत D ध्रुवीय ज्योति। वहीं कंप्यूटर इंजीनियर मोहित को इस सवाल का जवाब ना आने के चलते उन्होंने गेम को क्विट कर दिया था।
आपको बता दें कि मोहित से पहले शो की हॉट शीट पर भाग्यश्री तायदे थी, जिन्होंने 12.5 लाख रुपए जीते थे। और उनके बाद इंसिया ने शो में भाग लिया। वहीं शो के एपिसोड में बुधवार को कंटेस्टेंट साहिल अपने गेम को आगे बढ़ाएंगे। इसकी जानकारी सोनी टीवी ने एक प्रोमो वीडियो शेयर कर दी है। जिसमें साहिल अपने संघर्ष और मुश्किलों के दिनों कहानी सुना रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
वहीं प्रोमो के अंत में वो 1 करोड़ रुपए जीतने का जश्न मना रहे हैं। इस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर सोनी टीवी ने लिखा, देखो कैसे महेनत और संघर्ष करके साहिल ने हासिल की अपनी मुश्किल मंजिल और जीत गए 1 करोड़ रूपए, पर क्या वो दे पाएंगे 7 करोड़ के सवाल का जवाब।