KBC 13: कृति सेनन के साथ डांस करते हुए अमिताभ बच्चन को याद आए कॉलेज के दिन, एक्ट्रेस के बारे में कही ये बात

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति) में आम कंटेस्टेंट्स के अलावा फिल्मी और देश की कई बड़ी हस्तियां हिस्से लेती रहती हैं। केबीसी 13 में शुक्रवार का एपिसोड देश और फिल्मी हस्तियों के लिए होता है

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:40 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:40 PM (IST)
KBC 13: कृति सेनन के साथ डांस करते हुए अमिताभ बच्चन को याद आए कॉलेज के दिन, एक्ट्रेस के बारे में कही ये बात
कृति सेनन और अमिताभ बच्चन- तस्वीर : Instagram: amitabhbachchan

नई दिल्ली, जेएनएन। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी 13 (कौन बनेगा करोड़पति) में आम कंटेस्टेंट्स के अलावा फिल्मी और देश की कई बड़ी हस्तियां हिस्से लेती रहती हैं। केबीसी 13 में शुक्रवार का एपिसोड देश और फिल्मी हस्तियों के लिए होता है, जिसे 'शानदार शुक्रवार' कहते हैं। इस एपिसोड में फिल्मी सितारे अमिताभ बच्चन के शो में खेलते हैं। साथ ही अपने बारे में ढेर सारे खुलासे भी करते रहते हैं।

जल्द ही केबीसी 13 के 'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कृति सेनन के साथ अपनी खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अभिनेत्री के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृति सेनन के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने लंबी रेड ड्रेस पहनी हुई हैं। वहीं कान में झुमके भी पहने हुए है। तस्वीर में कृति सेनन अमिताभ बच्चन के साथ बॉलरूम डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दोनों सितारे हंसते हुए नजर आ रहे हैं। कृति सेनन की तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने खास कैप्शन लिखा है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रेड ड्रेस में खूबसूरत कृति सेनन के साथ बॉलरूम डांस किया। आह...कॉलेज और कोलकाता के बीते दिनों की याद आ गई।' सोशल मीडिया पर कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। दोनों कलाकार के फैंस इन दोनों की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार में बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी और शोले फिल्म के निर्देशक रमेश शिप्पी नजर आए थे।

आपको बता दें कि केबीसी 13 के सेट पर कृति सेनन अभिनेता राजकुमार राव के साथ पहुंचेंगी। यह दोनों जल्द फिल्म 'हम दो हमारे दो' में नजर आने वाले हैं। कृति और राजकुमार राव के साथ फिल्म में परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी लीड रोल में हैं। दिनेश विजन द्वारा निर्मित और अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित 'हम दो हमारे दो' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। 

chat bot
आपका साथी