Breakups in Bollywood: संगीता-सलमान से दीपिका-रणबीर तक 5 सेलेब्रिटी कपल, जिनका रिश्ता टूटा पर दोस्ती नहीं

Bollywood Celebs Friendship after Breakups दीपिका पादुकोण को रणबीर कपूर की पहली आधिकारिक गर्लफ्रेंड माना जाता है जिनके साथ उनका रिश्ता लम्बा और गहरा रहा।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 02:46 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:30 PM (IST)
Breakups in Bollywood: संगीता-सलमान से दीपिका-रणबीर तक 5 सेलेब्रिटी कपल, जिनका रिश्ता टूटा पर दोस्ती नहीं
Breakups in Bollywood: संगीता-सलमान से दीपिका-रणबीर तक 5 सेलेब्रिटी कपल, जिनका रिश्ता टूटा पर दोस्ती नहीं

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में ऐसी कई सेलेब्रिटी जोड़ियां हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी अपने पार्टनर्स से अच्छे रिश्ते कायम रखे हुए हैं। ब्रेकअप की कड़वाहट को भुलाकर एक-दूसरे का साथ देते हैं। 

सलमान ख़ान-संगीता बिजलानी

ऐसे जोड़ों में सबसे पहले नाम आता है संगीता बिजलानी और सलमान ख़ान का। संगीता को सलमान की पहली गर्लफ्रेंड माना जाता है। सलमान से उनका रिश्ता शादी तक पहुंच गया था, मगर किसी ग़लतफ़हमी की वजह से शादी नहीं हो सकी। इसके बाद सलमान का नाम ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ़ तक, कई एक्ट्रेसेज़ के साथ जुड़ा। वहीं संगीता बिजलानी ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन के साथ शादी कर ली। दोनों अब अलग हो चुके हैं। संगीता आज भी सलमान के साथ अच्छे रिश्ते रखती हैं। उन्हें अक्सर सलमान के यहां पारिवारिक फंक्शंस में देखा जाता है। 

रितिक रोशन-सुज़ैन रोशन

रितिक रोशन और सुज़ैन रोशन के तलाक़ ने बॉलीवुड को चौंका दिया था। दोनों की शादी 10 साल से ज़्यादा चली थी। मगर, तलाक ने पति-पत्नी का रिश्ता ख़त्म किया है, मगर दोस्ती का नहीं। आज भी दोनों सेलेब्रिटीज़ अक्सर बच्चों के साथ हैंग आउट करते हुए दिखते हैं। सुज़ैन, रितिक की फ़िल्मों को लगातार सपोर्ट करती हैं। हाल ही में वॉर का सुज़ैन ने सोशल मीडिया में प्रचार किया था।

अरबाज़ ख़ान-मलायका अरोरा 

अरबाज़ ख़ान और मलायका अरोरा ने 18 साल की शादी के बाद तलाक लिया। दोनों के रास्ते अलग हो गये, मगर जज़्बात नहीं। अरबाज़ और मलायका अपने बच्चों के लिए आज भी मिलते हैं। हालांकि मलायका, अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज़ का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी से जोड़ा जा रहा है। 

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को रणबीर कपूर की पहली आधिकारिक गर्लफ्रेंड माना जाता है, जिनके साथ उनका रिश्ता लम्बा और गहरा रहा। लगभग तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गये, लेकिन ब्रेकअप की कड़वाहट अब दिखायी नहीं देती। रणबीर, दीपिका के साथ फ़िल्में और विज्ञापन कर रहे हैं। दीपिका के बाद रणबीर कटरीना कैफ़ को डेट करने लगे थे। ब्रेकअप के बाद उनके साथ भी रणबीर के रिश्ते सामान्य हैं। रणबीर आजकल आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं।

शाहिद कपूर-करीना कपूर

शाहिद कपूर और करीना कपूर की रिलेशनशिप कभी टॉक ऑफ़ द टाउन रही थी। जब वी मेट के दौरान दोनो अलग हो गये थे। इसके कई साल बाद दोनों सेलेब्स ने सारी कड़वाहट भुलाकर उड़ता पंजाब की। फ़िल्म में शाहिद और करीना ने स्क्रीन स्पेस तो शेयर नहीं किया, मगर प्रमोशन में ज़रूर साथ रहे। दोनों के बीच बेहद स्वस्थ और मैच्योर रिलेशनशिप नज़र आयी

chat bot
आपका साथी