कार्तिक आर्यन के हाथ लगी एक और फिल्म, एकता कपूर की 'फ्रैडी' में लगाएंगे रोमांस और थ्रिलर का तड़का

दरअसल लंबे समय से कार्तिक का नाम इस फिल्म से जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब आधिकारिक रूप से इस फिल्म की घोषणा कर दी गई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म की घोषणा की गई है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:32 PM (IST)
कार्तिक आर्यन के हाथ लगी एक और फिल्म, एकता कपूर की 'फ्रैडी' में लगाएंगे रोमांस और थ्रिलर का तड़का
कार्तिक आर्यन की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीते दिनों खबरें थीं कि कार्तिक आर्यन को लगातार कुछ फिल्मों से निकाला जा रहा है। लेकिन अब इसके उलट कार्तिक आर्यन लगातार अपनी फिल्मों की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन की एक और फिल्म का एलान किया गया है। ये फिल्म है 'फ्रैडी', जो कि एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

दरअसल लंबे समय से कार्तिक का नाम इस फिल्म से जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब आधिकारिक रूप से इस फिल्म की घोषणा कर दी गई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म की घोषणा की गई है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हम फिल्म फ्रेडी में एक नए सदस्य का आधिकारिक ऐलान कर बेहद खुश हैं। हम इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

वहीं एकता कपूर खुद भी इस फिल्म के एलान से बेहद खुश हैं। इस बारे में बात करते हुए एकता ने कहा कि, 'मैं कार्तिक को कास्ट करके बेहद खुश हूं। उन्होंने हमेशा यूनिक सब्जेक्ट पर ही काम किया है और ये भी उन्हीं में से एक है। मैं दर्शकों को इस अंधेरी और स्वादिष्ट दुनिया में ले जाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। जयु के साथ कोलेबरेट करके ये फिल्म और भी ज्यादा खास बन गई है।'

वहीं फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन कहते हैं कि, 'एक अभिनेता के रूप में, मैं हमेशा कुछ अलग करने में रुचि रखता हूं और फ्रैडी के साथ मैं एक ऐसे सफर पर जा रहा हूं जो रोमांचक और दिलचस्प दोनों बराबर मात्रा में है। मैं फ्रेडी की दुनिया में बसने और इस डार्क रोमांटिक थ्रिलर को जीवंत करने के लिए उत्सुक हूं। साथ ही एकता कपूर जैसे दूरदर्शी और क्रिएटिव लोगों जैसे जयु और शाहशंका के साथ ये मेरा पहला कोलेब्रैशन है। इस सफर पर इससे बेहतरीन टीम कोई नहीं हो सकती।'

बता दें कि फिल्म 'फ्रैडी' को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनरतले बनाया जा रहा है। जिसके एकता के साथ ही को-प्रोड्यूसर जय शेवकरामानी होंगे। साथ ही इस फिल्म का निर्देशन शाहशंका घोष के द्वारा किया जाना है। फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

chat bot
आपका साथी