Kartik Aaryan ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया थ्रोबैक फोटो, फैंस ने कहा- ये बच्चा किसका खो गया

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी शानदार एक्टिंग और दिल खुश अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:21 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:21 PM (IST)
Kartik Aaryan ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया थ्रोबैक फोटो, फैंस ने कहा- ये बच्चा किसका खो गया
Kartik Aaryan shared a throwback photo on social media, photo source @kartikaaryan instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी शानदार एक्टिंग और दिल खुश अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

अभिनेता कार्तिक आर्यन की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके फेस पर कलर लगा नजर आ रहा है। फोटो में एक्टर व्हाइट कलर टी-शर्ट में विक्ट्री का साइज दिखाते हुई खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने कैप्शन लिखा, ‘रॉग कैप्शन ओनली।’ अभिनेता की इस फोटो को सोशल मीडिया पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

साथ ही बॉलीवुड कलाकार तस्वीर पर फनी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तस्वीर पर जोनिता गांधी ने कमेंट कर लिखा, ‘ये वास्तव में पुरानी तस्वीर है और आपका असली नाम बेंजामिन बटन है।’ सौफी चौधरी ने लिखा, मैं हमेशा मास्क में रहती हूं। अभिनेता गजराज राव ने कमेंट कर लिखा, ‘आँखियों से गोली मारे।’ साथ ही एक फैंस ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, ‘ये बच्चा किसका खो गया’ वहीं कार्तिक आर्यन ने इन सभी कमेंट कर अपनी फनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बता करें त वो ज्लाद ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी, परेश रावल, राजपाल यादव के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2009 में आई अक्षय कुमार की फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा वो फिल्म धमाका में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक प्राइम टाइम एंकर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में लाइव कवरेज के दौरान टीवी चैनल के अंदर के माहौल को दिखाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी