Netflix पर अगस्त में ‘धमाका’ कर सकते हैं कार्तिक आर्यन, पढ़ें पूरी डिटेल

Photo Credit - Kartik Aaryan Insta Account

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों में कार्तिक के हाथ से कुछ बड़े प्रोजेक्ट गए हैं लेकिन उनके हाथ में अब भी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Nazneen AhmedTue, 08 Jun 2021 10:34 AM (IST)

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों में कार्तिक के हाथ से कुछ बड़े प्रोजेक्ट गए हैं, लेकिन उनके हाथ में अब भी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इन फिल्मों में से एक है राम माधवानी की फिल्म ‘धमाका’। ‘धमाका’  लंबे समय से चर्चा में हैं, फिल्म में कार्तिक एक टीवी एंकर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं इसी बीच हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है।

स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ अगस्त में रिलीज़ हो सकती है। पहले ये चर्चा थी कि इसे इस साल सितंबर में रिलीज़ किया जाएगा, लेकिन नई खबर के मुताबिक अब फिल्म को अगस्त में रिलीज़ किया जा सकता है। वेबसाइट से बातचीत करते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘फिल्म लगभग पूरी तरह तैयार है, पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो चुका है। बस CGs(computer graphics) और एफएक्स का काम बचा है। लॉकडाउन की वजह  ग्राफिक्स का काम थोड़ा धीमा हो गया, लेकिन काम जारी है। नेटफ्लिक्स फिल्म को जुलाई के आखिर में या अगस्त के शुरुआत में रिलीज़ कर सकता हैं’।

आपको बता दें कि कार्तिक ने कुछ वक्त पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक ने एक टीज़र शेयर कर ये जानकारी दी थी। कार्तिक की यह पहली फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। फ़िल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। राम माधवानी निर्देशित चर्चित वेब सीरीज़ ‘आर्या’ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर पिछले साल आयी थी।

बता दें, 'धमाका' की शूटिंग कार्तिक ने महज़ 10 दिनों में पूरी की थी। फ़िल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग इनडोर हुई है। कुछ दृश्य आउटडोर शूट किये गये हैं। रिपोर्ट्स आयी थीं कि फ़िल्म के लिए कार्तिक को 14 दिन दिये गये थे, मगर उन्होंने अपना काम 10 दिनों में पूरा कर लिया था। कार्तिक की इस साल इसके अलावा 'भूल भुलैया 2' में भी नज़र आएंगे। जो 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.