Karisma Kapoor Birthday: करीना कपूर संग ऐसे सेलिब्रेट किया 47वां जन्मदिन, यहां देखें PHOTO

Karisma Kapoor Birthday बॉलीवुल की 90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू किया था।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:07 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:07 AM (IST)
Karisma Kapoor Birthday: करीना कपूर संग ऐसे सेलिब्रेट किया  47वां जन्मदिन, यहां देखें PHOTO
Image Source: Amrita Arora Official Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुल की 90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। अपने बर्थडे ईव पर करिश्मा अपनी बहन करीना और फ्रेंड्स के साथ थीं।

करिश्मा की बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बस्टफ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। वैसे तो मलाइका आरोड़ा को भी ऐसे सेलिब्रेशन पर देखा जाता है पर यहां वो मौजूद नजर नहीं आई। करीना,करिश्मा और अमृता ने साथ फोटो भी क्लिक की जिसमें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।

करीना के घर पर थी पार्टी

इस खास मौके पर तीनों ने शिमरी ड्रेस कैरी की। सभी कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रही हैं। बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन करीना कपूर के घर पर हुआ। पिछले दिनों भी करीना ने काफी समय बाद दोस्तों को घर पर पार्टी दी थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ आर्जुन कपूर भी नजर आए थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial)

शिमरी ड्रेस में दिखीं तीनों

तस्वीर शेयर करते हुए अमृता लिखती हैं- ‘जन्मदिन मुबारक हो माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।‘ अमृता की इस तस्वीर पर करिश्मा ने हार्ट का इमोजी बनाया। वहीं सबा पटौदी ने कमेंट बॉक्स में करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

वर्कफ्रंट

वहीं अगर करिश्मा कपूर के करियर की बात करें तो वो शादी के बाद डंवाडोल ही है। करिश्मा 2020 में वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आई थीं। इसमें उनके किरदार का नाम मायरा शर्मा था। वहीं करीना कपूर की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी। करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखेंगी। 

chat bot
आपका साथी