Karisma Kapoor ने फोटो शेयर कर फैंस से की घर पर रहने की अपील, लिखा- ‘घर पर रहो’

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मी लाइम लाइट से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर जिसमें वो ग्रीन ट्री पीती नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:46 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:46 PM (IST)
Karisma Kapoor ने फोटो शेयर कर फैंस से की घर पर रहने की अपील, लिखा- ‘घर पर रहो’
Karisma Kapoor appealed to fans to share photo and wrote, 'Stay at home'. photo source @therealkarismakapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मी लाइम लाइट से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर, जिसमें वो ग्रीन ट्री पीती नजर आ रही हैं।

इस फोटो में अभिनेत्री प्रिंटेड फ्लॉवर ड्रेस में ग्रीन ट्री का मजा लेती नजर आ रही हैं। करिश्मा कपूर के इस फोटो को उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर ढ़ेड लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने अपने फैंस से सुरक्षित रहने की बात कही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘घर पर रहो।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

हाल ही में उन्होंने  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो और तस्वीर शेयर कर बताया था कि वो अपने वीकेंड की शुरुआत कैसे करती हैं। फोटो में करिश्मा सब्जियों के साथ पोज दे रही हैं तो वहीं वीडियो में वो सब्जियों को उछाल कर कैच करती नजर आ रही हैं। फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये शानिवार का दिन कैसा रहा... कुछ ऐसा रही हूं जिसे मैं प्यार करती हूं! सभी सब्जियों को धोना और सुखाना।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

एक दशक से ज्यादा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘प्रेमी कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस बाद उन्होंने अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जिगर’ में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद उन्होंने ‘अनाड़ी’, ‘राजा बाबू’, ‘सुहाग’, ‘कुली नं.1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लीड़ एक्ट्रेस काम किया है।

आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2012 में फिलम डेंजरस इश्क में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बॉम्बे टॉकीज’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी कैमियो किया था।

chat bot
आपका साथी