करिश्मा कपूर की तरह हूबहू दिखने वाली कौन हैं ये महिला? करीना कपूर ने शेयर की है तस्वीर
अब हाल ही में करीना कपूर ने एक महिला की तस्वीर शेयर की है। जिसे देख हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि ये तस्वीर करिश्मा कपूर की है। लोग कमेंट कर इस महिला की तुलना रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर से कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर फैंस के साथ कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में करीना कपूर ने एक महिला की तस्वीर शेयर की है। जिसे देख हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि ये तस्वीर करिश्मा कपूर की है। लोग कमेंट कर इस महिला की तुलना रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर से कर रहे हैं।
दरअसल करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बुआ रीमा जैन की तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर रीमा जैन की शादी के समय की तस्वीर है। जिसमें वो हूबहू करिश्मा कपूर की तरह दिख रही हैं। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चकमा खा गए। एक पल के लिए यूजर्स भी इस तस्वीर को देख धोखा खा रहे हैं कि ये करिश्मा कपूर हैं। हालांकि ये करिश्मा और करीना कपूर की बुआ रीमा जैन हैं।
करीना कपूर ने अपनी बुआ की इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मेरी सबसे खूबसूरत रीमा आंटी। हैप्पी बर्थडे। फिश करी लंच और गपशप के लिए लव यू।' करीना कपूर की इस तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर लिख रहे हैं, 'एक झलक में तो ये पूरी करिश्मा कपूर लग रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये करिश्मा है?' इसी तरह कई और यूजर्स ने भी इस तस्वीर पर कमेंट कर इसकी तुलना करिश्मा कपूर से की है।
बता दें कि रीमा जैन, रणधीर कपूर की बहन और आदर जैन और अरमान जैन की मां हैं। करिस्मा और करीना भी अपनी बुआ रीमा जैन के बेहद करीब हैं। ये सभी एक साथ कई बार लंच और डिनर डेट्स पर भी साथ नजर आते हैं। वहीं रीमा भी अपने भाई के बच्चें से बहुत घुली- मिली हैं।