मुंबई के नानावटी अस्पताल के बाहर करीना कपूर खान को देखकर फैंस को हुई चिंता, वीडियो हो रहा वायरल

हाल ही में जब करीना के पिता रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव आए थे उसके बाद करीना कपूर खान ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें वह नेगेटिव आई थीं। बता दें कि रणधीर कपूर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 02:38 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 02:38 PM (IST)
मुंबई के नानावटी अस्पताल के बाहर करीना कपूर खान को देखकर फैंस को हुई चिंता, वीडियो हो रहा वायरल
Photo Credit - Kareena Kapoor Khan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बीते दिनों दूसरी बार मां बनने को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। करीना ने दूसरी बार भी एक बेटे को जन्म दिया है। करीना और सैफ अली खान के पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान है। करीना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियो में बनीं हुई हैं। करीना के पिता रणधीर कपूर इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं इसी बीच अब करीना को मुंबई के नानावटी अस्पताल में स्पॉट किया गया। इस दौरान का वीडियो सामने आते ही फैंस को एक्ट्रेस और उनके पिता को लेकर चिंता सताने लगी है। फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर करीना अस्पताल क्यों पहुंची हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

करीना कपूर का मुंबई के नानावटी अस्पताल में स्पॉट होने का वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में हालांकि करीना कपूर नजर नहीं आ रही हैं बस कई सारी गाड़िया हॉस्पिटल से निकलती दिख रही हैं। वहीं इसे शेयर करते हुए विरल ने कैप्शन में लिखा है, 'करीना कपूर खान को नानावटी अस्पताल में स्पॉट किया गया। उनके यहां आने का अभी तक कारण तो पता नहीं चला है लेकिन उनके पिता हाल ही में कोविड पॉजिटिव होने के बाद अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

आपको बता दें कि हाल ही में जब करीना के पिता रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव आए थे उसके बाद करीना कपूर खान ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें वह नेगेटिव आई थीं। बता दें कि रणधीर कपूर मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल  में भर्ती हैं। कुछ दिनों तक उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चढ्डा' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर करीना काफी सुर्खियों में हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान की करीना की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी