करीना कपूर खान ने शेयर की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें, गर्ल्स गैंग के साथ यूं की मस्ती

दिसंबर आते ही पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम शुरू हो जाती है। इसी बीच मंगलवार को फिल्म निर्माता रिया कपूर द्वारा क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया था जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:18 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:18 AM (IST)
करीना कपूर खान ने शेयर की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें, गर्ल्स गैंग के साथ यूं की मस्ती
Kareena Kapoor Khan share pictures from Christmas party. photo source @kareenakapoorkhan instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। दिसंबर आते ही पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम शुरू हो जाती है। वहीं बॉलीवुड में भी क्रिसमस को काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। सेलेब्स क्रिसमस को लेकर बेहद उत्साहित रहते हैं। इसी बीच फिल्म निर्माता रिया कपूर द्वारा क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, मसाबा गुप्ता, अमृता अरोड़ा, पूनम दमानिया नजर आ रही हैं।

करीना ने अपने गर्लगैंग के साथ की मस्ती

तस्वीरों में करीना अपनी बड़ी बहन और दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो क्लिप भी शेयर की हैं, जिसमें रिया कपूर औऱ मसाबा गुप्ता सोफे पर बैठकर हंसती हुई दिख रही हैं। वीडियो में मोमबत्तियों से सजी टेबल पर रखा स्नैक्स भी दिख रहा है। वहीं उन्होंने आखिरी में एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने गर्ल्सगैंग के साथ क्रिसमस ट्री के पास खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं।

इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रिया का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, एक महिला दिखाओ क्या खाना है। धन्यवाद मेरी प्यारी रिया। इन एक्ट्रेस ने भी शेयर की तस्वीरें बता दें कि इन तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, रिया कपूर, मसाबा गुप्ता, अमृता अरोड़ा ने भी शेयर किया है। वहीं करीना की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस लिए मनाया जाता है क्रिसमस

क्रिसमस पश्चिम मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि 25 दिसंबर को ईसा मसीह या यीशु का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी में हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। वहीं क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। दिसंबर की शुरूआत होते ही पूरी दुनिया में क्रिसमस का काउट डाउन शुरू हो जाता है।

करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म

बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को पहले पिछले साल 2020 को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। लॉकडाउन के खुलने के एक बार फिर शूटिंग को शुरु कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब ये फिल्म अगले साल 2022 में 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन रिलीज होगी

chat bot
आपका साथी