करीना कपूर खान ने लुटाया भांजी समायरा कपूर पर प्यार, गर्ल गैंग के साथ की दिवाली पार्टी

करीना ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी भी की। जिसकी तस्वीरें भी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर सबसे खास है। जिसमें करीना अपनी भांजी समायरा कपूर के ऊपर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:37 AM (IST)
करीना कपूर खान ने लुटाया भांजी समायरा कपूर पर प्यार, गर्ल गैंग के साथ की दिवाली पार्टी
करीना कपूर खान, समायरा कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने दीपावली का त्योहार अपने परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम से मनाया। करीना ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी भी की। जिसकी तस्वीरें भी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर सबसे खास है। जिसमें करीना अपनी भांजी समायरा कपूर के ऊपर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर ने दीपावली की कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। हाल ही में दिवाली पार्टी की भी तस्वीरें करीना कपूर ने शेयर की थीं। करीना ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर के साथ तस्वीर सेयर की हैं। इस तस्वीर में करीना समायरा के गालों पर किस कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर की ये तस्वीर उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। जिसमें मौसी और भांजी की बॉन्डिंग बेहद क्यूट नजर आ रही है। इस तस्वीर पर यूजर्स कमेंट कर करीना और समायरा की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी की भी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'द बेस्ट गर्ल्स'।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इससे पहले दीपावली के दिन करिश्मा कपूर की भी करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान के साथ बॉन्डिंग दिखी थी। करीना ने जेह अली खना के साथ अपनी तस्वीर सेयर की थी। जिसे खूब पसंद किया गया था। वैसे करिश्मा अक्सर तैमूर अली खान के साथ भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करिश्मा की करीना के दोनों बेटों के साथ खूबसूरत बॉन्डिंग हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

chat bot
आपका साथी