Karan Johar ने शुरू कि मानसून की तैयारियां, रेनसूट में शेयर की यश और रूही की क्यूट तस्वीरें

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर यश और रूही की तस्वीरें शेयर की हैंं जिसमें दोनों व्हाइट कलर के रेनसूट में नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:14 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:14 AM (IST)
Karan Johar ने शुरू कि मानसून की तैयारियां, रेनसूट में शेयर की यश और रूही की क्यूट तस्वीरें
Karan Johar started preparations for the monsoon. photo source @karanjohar instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर यश और रूही की तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने आने वाले मानसून की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यश और रूही की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अब तक (खबर लिखें जाने तक) 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकारों ने फोटोज पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटोज में यश और रूही व्हाइट कलर के रेनसूट में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोजो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मानसून की तैयारी!’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

हाल ही में मदर्स डे के मौके पर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर यश और रूही का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसमें यश और रूही अपनी दादी हीरू जौहर को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीटीएस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर करण जौहर ने इमोशनल कैप्शन लिखते हुए अपनी मां को मदर्स की शुभकामनाएं दी थीं।

बता दें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस ने कई बड़ी बॉलीवुड की फिल्म का निर्माण किया है और उन्होंने बॉलीवुड स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए भी जानना जाता है। उन्होंने आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, वरुण धवन जैसे कई न्यूकर्स को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है। इस साल भी उनका प्रोडक्शन हाउस कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर रहा है। इस साल उनकी 'शेरशह', 'ब्रह्मास्त्र', ‘लाइगर’, ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही करण जौहर ने ‘अनामिका’, ‘मीनाक्षी सुंदेरश्वर’, ‘फैबुलस लाइव्स बॉलीवुड वाइव्स 2’ जैसी वेब सीरीज की भी घोषणा की है।

chat bot
आपका साथी