Karan Johar ने सोशल मीडिया पर शेयर की यश और रूही की बीटीएस वीडियो, इस अंदाज में विश किया मदर्स डे

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुडवा बच्चें यश और रूही की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने मदर्स डे के मौके पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:43 PM (IST)
Karan Johar ने सोशल मीडिया पर शेयर की यश और रूही की बीटीएस वीडियो, इस अंदाज में विश किया मदर्स डे
Karan Johar shares Yash and Roohi BTS videos. photo source @karanjohar instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुडवा बच्चें यश और रूही की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मदर्स डे के मौके पर एक वीडियो शेयर की है।

इस बीटीएस वीडियो में यश और रूही मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में करण जौहर की माँ हीरू जौहर ने उन्होंने हैप्पी मदर्स डे शुभकामनाएं दी रही हैं और इसके बाद वो उन्होंने मदर्स डे विश करने के लिए बोल रही हैं। वीडियो में आगे रूही और यश अपनी दादी हीरू जौहर को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं कि हैप्पी मदर्स डे माय लिटिल सनसाइन। इसके बाद हीरू उनसे कहती हैं कि वो इनकी लिटिल सनसाइन नहीं हैं, जिसके बाद दोनों वहां से चलते जाते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस बीटीएस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन लिखा, ‘ये बीटीएस वीडियो मदर्स डे की शुभकामनाओं के लिए है। मेरी रॉक, बॉस, को-पैरेंट और माँ। मैं आपसे प्यार बहुत प्यार करता हूं, मेरी सनसाइन।’ करण जौहर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं और मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस ने कई बड़ी बॉलीवुड की फिल्म का निर्माण किया है और उन्होंने बॉलीवुड स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए भी जानना जाता है। उन्होंने आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, वरुण धवन जैसे कई न्यूकर्स को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है।

इस साल भी उनका प्रोडक्शन हाउस कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर रहा है। इस साल उनकी 'शेरशह', 'ब्रह्मास्त्र', ‘लाइगर’, ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही करण जौहर ने ‘अनामिका’, ‘मीनाक्षी सुंदेरश्वर’, ‘फैबुलस लाइव्स बॉलीवुड वाइव्स 2’ जैसी वेब सीरीज की भी घोषणा की है।

chat bot
आपका साथी