Karan Johar On Social Media: लंबे समय के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी, जानें- क्या कहा

Karan Johar On Social Media करण जौहर ने लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। अब उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह के लाइव के दौरान अपनी चुप्पी तोड़ी है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:43 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:03 AM (IST)
Karan Johar On Social Media: लंबे समय के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी, जानें- क्या कहा
Karan Johar On Social Media: लंबे समय के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी, जानें- क्या कहा

नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Johar On Social Media: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फ़िल्ममेकर करण जौहर को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यहां, तक कई सोशल मीडिया यूजर्स करण जौहर के फॉलोवर्स कम करने का अभियान भी चला रहे हैं। ऐसे में करण जौहर ने लंबे सयय से सोशल मीडिया पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, अब उन्होंने करीब एक महीने बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है।

जूम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कमेंट किया। जूम के मुताबिक, पद्मावत एक्टर रणवीर सिंह शनिवार को अपने फेवरेट फुटबाल क्लब Arsenal के FA Cup जीतने के बाद इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस टीम ने चैल्सी को 2-1 से हराकर खिताब हासिल किया था। इस लाइव सेशन के दौरान करण जौहर ने कुछ स्माइल शेयर की। इसके बाद से करण जौहर के सोशल मीडिया पर वापसी के चर्चे हो रहे हैं।

नए अकाउंट की भी थी चर्चा

कुछ समय पहले यह भी चर्चा थी कि करण जौहर ने नया इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया है। इस अकाउंट को सुहाना ख़ान और गौरी ख़ान समेत कई सेलेब्स फॉलो करते थे। हालांकि, इस रिपोर्ट के आने के कुछ समय बाद इसे डिएक्टिवेट कर दिया गया। प्राइवेट अकाउंट होने की वज़ह से लोग इसके पोस्ट नहीं देख पाए।

इसे पढ़िए- Sushant Singh Rajput के परिवार के वकील के दावा, ‘रिया चक्रवर्ती छिप गई हैं, मुझे पता है वो कहां हैं’

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर किया था आखिरी पोस्ट

करण जौहर ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने से पहले 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पिछले एक सालों में सुशांत सिंह राजपूत से ना मिल पाने के लिए दुःख जताया था। हालांकि, इस पोस्ट पर भी उन्होंने काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि सुशांत के मामले को लेकर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस पर कई आरोप लगाए गए हैं। वहीं, उनके खिलाफ़ सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग हो रही है। हालांकि, कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मुद्दे पर करण का समर्थन भी किया है।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
chat bot
आपका साथी