Kapil Dev Hospitalized: कपिल देव हुए अस्पताल में भर्ती, सोफी चौधरी ने की जल्द ठीक होने की कामना

Kapil Dev Hospitalized कपिल देव की एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई हैl उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा हैl कपिल देव की सेहत से जुड़ी खबर आने के बाद फैंस लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:24 PM (IST)
Kapil Dev Hospitalized: कपिल देव हुए अस्पताल में भर्ती, सोफी चौधरी ने की जल्द ठीक होने की कामना
फिल्म अभिनेत्री सोफी चौधरी ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl इसके बाद बॉलीवुड के कलाकारों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की हैl फिल्म अभिनेत्री सोफी चौधरी ने भी ट्वीट कर कपिल देव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की हैl कपिल देव को लेकर आ रही खबरों के अनुसार उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl

खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि कपिल देव की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई हैl उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा हैl कपिल देव की सेहत से जुड़ी खबर आने के बाद फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैंl

Wishing our legend #Kapildev ji good health and a speedy recovery! Love and prayers sir🙏🏼 @therealkapildev

— Sophie C (@Sophie_Choudry) October 23, 2020

हाल ही में फिल्म अभिनेत्री सोफी चौधरी ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की हैl सोफी ने लिखा है, 'कपिल देव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूंl वह जल्द ठीक हो जाएl' सोफी चौधरी के इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट भी किए हैंl गौरतलब है कि ANI ने जानकारी दी थी कि कपिल देव को नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और बाकी की जानकारियां अभी जुटाई जा रही हैl कपिल देव पर आधारित 83 नाम की एक फिल्म भी बन रही है इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैंl वही दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका फिल्म में निभाती नजर आएंगीl यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा 1983 में जीते गए वर्ल्ड कप पर आधारित हैl

Delhi: Veteran cricketer Kapil Dev admitted at Fortis, Okhla for heart issues. More detail on his health awaited. (File photo) pic.twitter.com/2bllqVweuS— ANI (@ANI) October 23, 2020

गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ाl इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और 62 वर्षीय दिग्गज क्रिकेटर की एंजियोप्लास्टी की गई और अब उनकी स्थिति स्थिर है। कपिल देव ने क्रिकेट की पिच पर कई रिकॉर्ड बनाए हैl

chat bot
आपका साथी