Ajay Devgn को सख्त नापंसद करते थे कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप, बताई ये वजह

कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप बॉलीवुड स्टार अजय देवगन से नफरत करते हैं।सुदीप ने एक इंटरव्यू में इस बात को माना। सुदिप के इस तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए नफरत का इजहार करने से हर कोई हैरान है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 01:48 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 01:48 PM (IST)
Ajay Devgn को सख्त नापंसद करते थे कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप, बताई ये वजह
image source: Ajay Devgn official instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप बॉलीवुड स्टार अजय देवगन से नफरत करते हैं।सुदीप ने एक इंटरव्यू में इस बात को माना। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में हेट एंड लव गेम चलता रहता है यहां ना कोई हमेशा दोस्त रहता है ना दुश्मन। पर सुदिप के इस तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार के लिए नफरत का इजहार करने से हर कोई हैरान है। सुदिप ने बाद में बताया कि उनकी इस हेट के लिए जिम्मेदार काजोल हैं।

काजोल थीं सुदिप का क्रश

दरअसल सुदीप से जब हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने काजोल का नाम लिया। उन्होंने बताया वह काजोल के पोस्टर और मैगजीन से तस्वीरें इकट्ठा किया करते थे और उन्हें अपने घर की दीवारों पर लगाते थे। सुदीप ने बताया काजोल उनका क्रश थीं इसी वजह से वह अजय देवगन को पसंद नहीं करते थे क्योंकि उन्होंने काजोल से शादी की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

नहीं बता सके दिल की बात

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सुदीप ने बताया था क्योंकि वह काजोल थी जिनकी वजह से मैं अजय देवगन सर से नफरत करता था। एक समय था जब काजोल की हर मैगजीन में मिलने वाली तस्वीर और पोस्टर मेरे घर में हुआ करते थे। मेरा पास 30-40 किताबें हुआ करती थीं और उनके हर पन्ने पर काजोल की तस्वीर लगी हुई थी। जब सुदीप से पूछा गया कि क्या आपने काजोल को कभी अपने दिल की बात बताई तो उन्होंने कहा- नहीं, जब तक मैं बताता उनकी शादी हो चुकी थी। 

बता दें कि किच्चा सुदीप कन्नड़ के बिग बॉस 8 को होस्ट कर रहे थे जिसे बीच में ही रोक दिया गया है। कारण है कोरोना वायरस महामारी की दूसरी और खतरनाक लहर। बंद होने से पहले शो में 8 कंटेस्टेंट थे। शो के सोशल मीडिया पर पेज इस बात की जानकारी शेयर की गई है। इस स्टेटमेंट को कलर्स कन्नड़ के बिजनेस हेड परमेश्वर गुंडकल ने जारी किया है।

chat bot
आपका साथी