करवा चौथ पर कंगना रनोट ने किया पुराने दिनों को याद, त्योहार का मजाक बनाने वालों को सुनाई खरी-खोटी

कंगना ने करवाचौथ को लेकर अपने बचपन के दिनों को याद किया है। जब उनकी मां और दादी व्रत रखा करते थे। वैसे इस बार कंगना रनोट के भाई की पत्नी रितु भी पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:37 PM (IST)
करवा चौथ पर कंगना रनोट ने किया पुराने दिनों को याद, त्योहार का मजाक बनाने वालों को सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनोट की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनोट अक्सर त्योहारों और हिंदू संस्कृति के समर्थन में अपनी बात रखती हैं। अब हाल ही में कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए ऐसे लोगों को खरी- खोटी सुनाई है जो करवाचौथ का मजाक बनाते हैं। कंगना ने करवाचौथ को लेकर अपने बचपन के दिनों को याद किया है। जब उनकी मां और दादी व्रत रखा करते थे। वैसे इस बार कंगना रनोट के भाई की पत्नी रितु भी पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं।

कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने करवाचौथ को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखा है। जिसमें कंगना ने लिखा, 'बड़े होकर, मैंने अपनी दादी, मां और चाची को और आसपास की सारी महिलाओं को करवा चौथ का व्रत करते देखा है। वह मेहंदी लगाती, नेलपेंट लगाती, गाने गाती, दुल्हनों की तरह सजती- संवरतीं हैं, जिससे घर का पूरा माहौल बदल जाता है। लेकिन इस दिन घर के आदमी उनका मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि उनके भगवान अब तक भूखे हैं क्योंकि वो अब तक किचन में नहीं गईं।'

आगे कंगना लिखती हैं, 'मुझे आज भी वो सब दिन बहुत याद आते हैं। मैं इस व्रत को करने वाली सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं देती हूं और जो इस व्रत को नहीं करते हैं वो उनका मजाक न उड़ाएं। मुझे करवा चौथ के व्रत में बहुत सारी चीजें पसंद हैं। पहली बात ये एक महिला के तौर पर आप चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाएं लेकिन आपको हर साल ये खास दिन जीने का मौका मिलता है जब आप दुल्हन की तरह सजती हैं। दूसरा, आप कितना भी लड़ लें, लेकिन आपके रिश्ते का महत्व कम नहीं होता है। वो अपने पार्टनर की लंबी उम्र की कामना करती हैं। तीसरी बात ये कि महिलाएं उस दिन काम नहीं करती और पुरुषों को उनकी जरूरत का एहसास होता है। और जब महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं तो पुरुषों को इनकी ज्यादा चिंता होने लगती हैं।'

आगे कंगना ने अपने घर के बारे में बात करते हुए लिखा, 'मेरे घर में पुरुषों के बीच ये तनाव देखा जाता है। वे सभी बार-बार छत पर जा-जाकर देखते हैं। आखिरी बात ये कि स्कूल से छुट्टी मिली, नेल पॉलिश, लिपस्टिक लगाई और पापा के खाने का मजा लिया, ये दिन पुरानी यादों से भरा है।' इसी के साथ कंगना रनोट ने अपने भाई अक्षत की पत्नी रितु की भी तस्वीर शेयर की हैं। कंगना की भाभी लाल साड़ी पहने दुल्हन की तरह सजी हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि ये उनकी भाभी का पहला करवाचैथ का व्रत है।

chat bot
आपका साथी