कंगना रनोट ने टीम 'सीता' की तरफ से दी दशहरा की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
इसी बीच बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनोट ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना ने अपनी आगामी फिल्म सीता की पूरी टीम की तरफ से शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में आज (शुक्रवार) दशहरे (विजयादशमी) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के इस पर्व पर तमाम लोगों ने शुभकामनाएं भी दीं। बॉलीवुड की तरफ से भी कई स्तियों ने दर्शहरे की शुभकामनाएं अपने फैंस को दीं। इसी बीच बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनोट ने भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना ने अपनी आगामी फिल्म 'सीता' की पूरी टीम की तरफ से शुभकामनाएं दी हैं।
कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब इसी बीच कंगना ने अपने तमाम फैंस को विजयादशमी के मौके पर शुभकामनाएं दी है। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें रावण का वध करते हुए भगवान राम नजर आ रहे हैं। इसके साथ इस पोस्टर पर 'हैप्पी दशहरा' लिखा हुआ है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कगंना ने कैप्शन में लिखा, 'टीम द इनकेरनेशन सीता की तरफ से आप सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।' कंगना रनोट की इस पोस्ट पर उनके तमाम प्रसंसक भी कमेंट कर अभिनेत्री को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि 'द इनकेरनेशन सीता' फिल्म का काफी समय पहले ही एलान कर दिया गया था। लेकिन फिल्म के लिए मुख्य किरदार का चयन हाल ही में कुछ दिन पहले हुआ है। सितंबर के महीने में ही फिल्म के निर्देशक ने एलान किया था कि कंगना रनोट फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी।
गौरतलब है कि ये फिल्म एक मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन अलौकिक देसाई करने जा रहे हैं। ये फिल्म भव्य सेट पर बनेगी। ए ह्यूमन बीइंग स्टूडियो के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की कहानी को खुद अलौकिक देसाई ने केवी विजयेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म के संवाद मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी।