प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक कल्पना लाजमी की अंतिम यात्रा में पहुंचे ये सितारे, देखें तस्वीरें

उनकी फ़िल्में आमतौर पर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फ़िल्मों में रूदाली, दमन, दरमियान आदि शामिल हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:31 AM (IST)
प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक कल्पना लाजमी की अंतिम यात्रा में पहुंचे ये सितारे, देखें तस्वीरें
प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक कल्पना लाजमी की अंतिम यात्रा में पहुंचे ये सितारे, देखें तस्वीरें

मुंबई। रविवार की सुबह बॉलीवुड के लिए एक बुरी ख़बर लेकर आयी। प्रख्यात फ़िल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 साल की थीं। गौरतलब है कि लाजमी की किडनी और लीवर में गंभीर समस्या थी। 2017 में ही उन्हें किडनी के कैंसर का पता चला था। रविवार दोपहर उनके अंतिम दर्शन के लिए शबाना आज़मी, सोनी राजदान, श्याम बेनेगल जैसी हस्तियां पहुंचे! 

लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह रियलिस्टिक फ़िल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फ़िल्में आमतौर पर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फ़िल्मों में 'रूदाली', 'दमन', 'दरमियान' आदि शामिल हैं। बतौर निर्देशक लाजमी की आखिरी फ़िल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फ़िल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। कल्पना लाजमी ने श्याम बेनेगल के साथ सहायक निर्देशक के रूप में अपना सफर शुरू किया था। नीचे की तस्वीर में आप श्याम बेनेगल को देख सकते हैं जो कल्पना के अंतिम संस्कार में भारी मन से पहुंचे! 

यह भी पढ़ें: दुनिया को 'आशिकी' सिखाने वाली यह अभिनेत्री आज है गुमनाम, अब दिखती हैं ऐसी

एक डायरेक्टर के रूप में उनकी पहली फ़िल्म थी- 'एक पल'। यह फ़िल्म 1986 में आयी थी। इस फ़िल्म में शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। इस फ़िल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था और गुलज़ार साहब के साथ मिलकर उन्होंने स्क्रीनप्ले भी लिखा। शबाना आज़मी भी अपनी इस डायरेक्टर की अंतिम यात्रा में शामिल रहीं और परिजनों को इस संकट की घड़ी में हौसला देती दिखीं! 

कल्पना के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है। इस बीच कई फ़िल्म स्टार्स लगातार और दिन भर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देते रहे। सोनी राज़दान भी कल्पना की अंतिम संस्कार के वक़्त पहुंची! 

यह भी पढ़ें: 75 साल की हुईं तनुजा, मिला था कभी टॉम ब्वॉय का खिताब, जानिये विस्तार से

कल्पना लाजमी की मां मशहूर पेंटर ललिता लाजमी थीं और वो अभिनेता गुरु दत्त की भतीजी भी थीं। कला और सिनेमा उनके रगों में था और उन्होंने अपनी तरह की कुछ अलग फ़िल्में भी बनाई। 

chat bot
आपका साथी